लाइफस्टाइल

Holi 2024 Shayari: होली पर भेजें ऐशी शायरियों, स्टेटस और मैसेजेस, रोंगों के इस त्योहार को बनाएं और भी रंगीन

Holi 2024 Shayari in Hindi: अगर आप भी अपनों को होली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपको कुछ बेहतरीन शायरियां और मैसेजेस बता रहे हैं जिसे भेजकर आप रंगों के इस त्योहार की बधाई दे सकते हैं।

Image

Holi Mubarak Shayari: होली पर अपनों भेजें ये शानदार शायरियां..

Holi 2024 Shayari: होली रंगों का त्योहार है। होली का जश्न पूरे देश में और खासतौर पर उत्तर भारत में काफी जोश और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल आज 25 मार्च को होली खेली जा रही है। कहा जाता है कि होली के मौके पर दुश्मन भी आपसी रंजिश भुलाकर गले मिल जाते हैं। हिंदू धर्म के इस बड़े त्योहार पर ना सिर्फ रंग खेलते हैं बल्कि जमकर मस्ती और धमाल भी होता है। खाना और खिलाना भी होता है। लोगों से मिलना जुलना होता है।

Happy Holi Hindi Shayari

होली के दिन लोग अपनों को इस पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपनों को होली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपको कुछ बेहतरीन शायरियां और मैसेजेस बता रहे हैं जिसे भेजकर आप रंगों के इस त्योहार की बधाई दे सकते हैं।

Holi 2024 Wishes Shayari in Hindi

1. मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार

वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार

राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।

2. रंग उड़ाए पिचकारी,

रंग से रंग जाए दुनिया सारी,

होली के रंग आपके जीवन को रंग दे,

ये शुभकामनाएं है हमारी।

3. रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार

सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार

चन्दन की खुशबू, अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।

Happy Holi 2024

4. रंगों के होते कई नाम,

कोई कहे पीला कोई कहे लाल,

हम तो जाने बस खुशियों की होली,

राग द्वेष मिटाओ और खेलो होली।

Happy Holi Whatsapp Status

1. गुलाबी गाल पर कुछ रंग मुझ को भी जमाने दो

मनाने दो मुझे भी जान-ए-मन त्यौहार होली में।

2. गले मुझको लगा लो ऐ मिरे दिलदार होली में

बुझे दिल की लगी भी तो ऐ मेरे यार होली में

3. सजनी की आंखों में छुप कर जब झांका

बिन होली खेले ही साजन भीग गया

Happy Holi 2024 Messages

1. देते हैं आपको हम दिल से ये दुआएं,

होली के रंग आपके जीवन में भर जाएं,

आपके सभी सपने चुटकी में पूरे हो,

आपके जीवन में दुख कभी न आए।

होली की शुभकामनाएं

2. इस बार होली कुछ इस तरह मनाएंगे,

आपके घर आकर आपको रंग लगाएंगे,

नींद में सोये होंगे आप आराम से,

हम आपको लाल पीला कर जाएंगे।

Happy Holi in Advance

3. मिठाइयों का हो ओवर फ्लो,

रंग और गुलाल का सुरूर छाया रहे

पॉकेट में भरी माया रहे

गुड लक की हो बौछार

आया होली का त्यौहार

हैप्पी होली

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article