लाइफस्टाइल

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes, Images: सबकी सखी हैं मेरी हिंदी, जैसे माथे पर सजी हैं सुंदर बिंदी...हिंदी दिवस पर आपके लिए है ये शानदार संदेश, अपनों को भेजें ये मैसेज, करें गौरवान्वित

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 14, 2023, 09:31 AM IST

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: भारतवर्ष में कई तरह की भाषाएं बोली जाती है। इनमें सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है। हिंदी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। वहीं दुनियाभर में हिंदी चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी के महत्व को बताने और देश में हिंदी भाषा को प्रोतसाहित करने के लिए हर साल 14 सितंबर यानी आज हिंदी दिवस मनाई जाती है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था।

Image

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: भारतवर्ष में कई तरह की भाषाएं बोली जाती है। इनमें सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है। हिंदी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। वहीं दुनियाभर में हिंदी चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी के महत्व को बताने और देश में हिंदी भाषा को प्रोतसाहित करने के लिए हर साल 14 सितंबर यानी आज हिंदी दिवस मनाई जाती है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था। तब से इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। आधिकारिक तौर पर पहली बार 14 सितंबर 1953 को हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य हिंदी को बढ़ावा देना है। ऐसे में इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों को इन संदेशों के जरिए हिंदी दिवस के गौरवपूर्ण बधाई दे सकते हैं। यहां देखें हिंदी दिवस मैसेज, हिंदी दिवस कोट्स, हिंदी दिवस शायरी।

1.निज भाषा का नहीं गर्व जिसे,

क्या प्यार देश से होगा उसे,

वही वीर देश का प्यारा है,

हिंदी ही जिसका नारा है।

Happy Hindi Diwas 2023

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes

2. सबकी सखी हैं मेरी हिंदी, जैसे माथे पर सजी हैं सुंदर बिंदी,

देवनागरी हैं इसकी लिपि, संस्कृत हैं इसकी जननी,

हर साहित्य की है ये ज्ञाता, सुंदर सरल है इसकी भाषा

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. वक्ताओं की ताकत है हिंदी भाषा,

लेखक का अभिमान है हिंदी भाषा,

भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,

मेरी प्यारी हिंदी भाषा।

Happy Hindi Diwas 2023

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes

4. हम सब मिलकर दे सम्मान,

निज भाषा पर करें अभिमान,

हिंदुस्तान के माथे की बिंदी,

जन-जन की आत्मा बने हिंदी।

Happy Hindi Diwas 2023

5. हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,

लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,

हम सब का अभिमान है हिंदी,

भारत देश की शान है हिंदी।

Happy Hindi Diwas 2023

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes

6.हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है,

हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है.

हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes

7. हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,

हमारी पहचान भी है,

तो आइए हिंदी बोलें,

हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।

Happy Hindi Diwas 2023

8. एक देश की एक भाषा हो,

एक सरल पहचान हो

भुगत लिया बहुत, अब तय कर लो

हिंदी का ये हिंदुस्तान है।

Happy Hindi Diwas 2023

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes

Happy Hindi Diwas 2023 Hindi Wishes

9. संस्कृत की एक लाड़ली बेटी है ये अपनी हिंदी

बहनों को साथ लेकर चलती है ये अपनी हिंदी

सुंदर ,मनोरम, मीठी,मधुर और सरल है ये हिंदी

ओजस्विनी,मनमोहिनी और बड़ी अनूठी है ये हिंदी।

Happy Hindi Diwas 2023

10. हिंदी दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है,

जो अ अनपढ़ से शुरू होकर ज्ञ ज्ञानी पर समाप्त होती है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article