Happy Hartalika Teej 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। ये खास दिन आज है। जी हां, इस साल ये व्रत आज 6 सितंबर को रखा जा रहा है। यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और जीवन में खुशहाली की कामना करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहे पति की प्रप्ति के लिए ये व्रत रखती हैं। इस खास मौके पर सुहागिन महिलाएं अपनी सखी सहेलियों को बधाई संदेश भी भेजती हैं। एक संदेश आपकी सखियों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। ऐसे में अगर आप भी अपनी दोस्तों या सुहागिन महिलाओं को तीज की बधाई देना चाहती हैं तो ये शुभकामना संदेश, कोट्स, मैसेज, शायरी, फोटोज भेज सकती हैं।
Happy Hartalika Teej 2024 Hindi Wishes Images
1. माथे पर बिंदिया चमके, मांग में हो सुहाग की निशानी
हाथों में लगाएं पिया के नाम की मेहंदी
हाथों में लाल रंग की चूड़ियां
चुनरी रहे लाल, होंठों पर हमेशा मुस्कान
भगवान शिव व माता पार्वती आप पर हो मेहरबान
हरतालिका तीज 2024 की बधाई

Hartalika Teej 2024
2. आसमान को छू ले आओ,
मिलकर मनाओ खुशियां
गुझिया खाओ, घेवर खाओ
खुशियों से भरा तीज का पर्व मनाओ
हैप्पी हरतालिका तीज 2024
3. हरतालिका तीज का पर्व आपके जीवन में लाए खुशहाली
पार्टनर संग, बच्चों के लिए भी लाए खुशियां
आपको और आपके पूरे परिवार को
हरतालिका तीज 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. तीज आते ही झूम उठते हैं दिल सभी के
तीज के गीतों से गूंजते हैं घर-मुहल्ले
जुड़ जाते हैं टूटे संपर्क, बस झूलने के बहाने से…
Happy Hartalika Teej 2024

Hartalika teej wishes
Happy Hartalika Teej 2024 Images, Quotes
5. आया तीज का प्यारा-प्यार त्योहार
दिल की श्रद्धा और सच्चे भरोसे का त्योहार
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया
हैप्पी हरतालिका तीज
6. हरतालिका तीज है अखंड सौभाग्य का व्रत
मां पार्वती और भगवान शिव आपको दें मनवांछित फल
मिले आपको मनचाहा वर, पति को मिलें लंबी आयु
सुख, सौभाग्य और समृद्धि मिलें
शिव जी हरे लें सारे दुख-दर्द
हरतालिका तीज 2024 की बधाई!

Hartalika teej 2024 wishes
7. आपका निर्जला व्रत ना जाए खाली
आपकी कठोर तपस्या लाए रंग
आपकी शादीशुदा जिंदगी रहे खुशहाल
हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई
