लाइफस्टाइल

Hanuman Jayanti Good Morning Wishes: देशभर में हनुमान जयंती की धूम, अपनों की सुबह को बनाएं खास, भेजें ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 23, 2024, 08:34 AM IST

Hanuman Jayanti Good Morning Wishes: हनुमान जयंती की धूम आज देशभर में देखने को मिल रही है। ऐसे में अपनों की सुबह को यादगार और खुशनुमा बनाने के लिए अपनों को भेजें ये गुड मॉर्निंग मैसेज, कोट्स, शायरी, फोटोज।

Image

Hanuman Jayanti HD photos.

Hanuman Jayanti Good Morning Wishes: आज यानी 23 अप्रैल को देशभर में धूम धाम के साथ हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है। हनुमान जयंती का पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। आज के ही दिन पवनपुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस खास मौके पर बजरंगबली के मंदिरों को सजा दिया गया है और हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। इसके अलावा जगह जगह पर भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली को चोला चढ़ाने, बजरंग बाण का पाठ करने और हनुमान चालीसा पढ़ने से व्यक्ति की हर मुराद पूरी होती है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों की सुबह को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो हनुमान जयंती के ये कोट्स, मैसेज, शायरी, फोटोज भेज सकते हैं।

Hanuman Jayanti Good Morning Messages, Quotes, Wishes, Images in Hindi

1-सब सुख लहै तुम्हारी सरना,तुम रक्षक काहू को डरना.

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं।

Hanuman Jayanti.

Hanuman Jayanti.

2-दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं।

3- हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे,

करते तुम भक्तों के सपने पूरे,

मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे,

राम-सीता को लगते सबसे प्यारे.

हैप्पी हनुमान जयंती

4-जिनके मन में है श्री राम,

जिनके तन में हैं श्री राम,

जग में सबसे हैं वो बलवान,

ऐसे प्यारे मेरे हनुमान.

जय श्रीराम… जय हनुमान

हैप्पी हनुमान जयंती

Hanuman Jayanti Quotes.

Hanuman Jayanti Quotes.

5-स्वर्ग में देवता भी उनका अभिनंदन करते हैं,

जो हर पल हनुमान जी का वंदन करते हैं।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

6-बस नाम लेते रहो राम का, साथ मिलता रहेगा हनुमान का

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं।

7-अर्ज मेरी सुनो अंजनी के लाल

काट दो मेरे सभी दुखों के जाल

तुम हो मारुती-नन्दन

तुम हो दुःख-भंजन

करूं मैं आपकी दिन रात-वन्दन

हनुमान जयंती की शुभकामना

जय श्रीराम जय हनुमान !!

Hanuman Jayanti 2024.

Hanuman Jayanti 2024.

8-बजरंग जिनका नाम हैं, सत्संग जिनका काम है,

ऐसे हनमंत लाल को मेरा हज़ार बार प्रणाम है।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

9-कण -कण में विष्णु बसें जन जन में श्रीराम

प्राणों में माँ जानकी मन में बसे हनुमान।

(जय बजरंगबली)

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

Hanuman Jayanti photos.

Hanuman Jayanti photos.

10-जला दी लंका रावण की, मैया सीता को लाये तुम

पड़ी जब मुश्किल राम को, लक्ष्मण को बचाए तुम

अब आ भी जाओ पवन पुत्र हम तुम्हे बुलाते हैं

अब तो दे दो दर्शन भगवन, ज्योत हम जलाते हैं।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article