Happy Govardhan Puja 2022 Wishes Images, Messages: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस बार सूर्य ग्रहण के कारण तिथि में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बार गोवर्धन पूजा का पावन पर्व आज यानी 26 अक्टूबर 2022, बुधवार को मनाया (Govardhan Puja 2022) जा रहा है। इस दिन विधि विधान भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों का निवारण होता है। तथा भगवान श्रीकृष्ण का अपने भक्तों पर सदैव आशीर्वाद बना रहता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने आज ही के दिन अपनी दिव्य शक्ति से गोवर्धन पर्वत को सबसे छोटी उंगली पर उठाकर इंद्रदेव का मान मर्दन किया था।
इस दिन गाय की पूजा का भी विधान है। गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई जाती है। इस पर्व की धूम मथुरा, वृंदावन में अधिक देखने को मिलती है। इस मौके पर लोग गोवर्धन एक दूसरे को विशेज, कोट्स व शायरी भेज भाईदूज की शुभकामनाएं (Govardhan Puja Wishes In Hindi) दे रहे हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए गोवर्धन पूजा की शानदार, विशेज, कोट्स और शायरी लेकर आए हैं, जिसे अपने मित्रों व सगे संबंधियों को भेज आप बधाई दे सकते हैं।
Happy Govardhan Puja 2022 Wishes Images, Messages
गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रेम से कृष्णा का नाम जपो
दिल की हर इच्छा पूरी होगी
कृष्णा आराधना में लीन हो जाओ
उनकी महिमा, जीवन खुशहाल कर देगी।
गोवर्धन पूजी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Govardhan Puja 2022 Wishes Images
घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की
आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
गोवर्धन महराज का
आप सभी पर आशीर्वाद बना रहे।
Happy Govardhan Puja 2022

Govardhan Puja Wishes
कृष्ण की शरण में आकर,
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम
सच्चे मन से मनाते हैं!
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री कृष्णा जिनका नाम गोकुल जिनका धाम
ऐसे भगवान श्री कृष्ण को हम सब का प्रणाम..
हैप्पी गोवर्धन पूजा
प्रेम से जपो कृष्ण का नाम
दिल की हर इच्छा पूरी होगी
कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
