लाइफस्टाइल

Geeta Jayanti 2023: गीता में समाहित है जीवन का सार, गीता जयंती पर प्रियजनों को भेजें ये मोटिवेशनल कोट्स, ऐसे दें शुभकामनाएं

Happy Geeta Jayanti 2023 Wishes Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: दुनिया में एकलौता गीता ही ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। गीता जयंती 22 दिसंबर 2023 को है। इस दिन गीता पाठ के साथ अपनोंको ये शुभकामनाएं भेजकर गीता जयंती की बधाई दें।

Image

geeta jayanti wishses in hindi

Happy Geeta Jayanti 2023 Wishes Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: गीता जीवन में धर्म, कर्म और प्रेम का पाठ पढ़ाती है। गीता संपूर्ण जीवन दर्शन है और इसका अनुसरण करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी निराश नहीं होता है। हर साल मार्गशीर्ष माह की मोक्षदा एकादशी पर गीता जयंती मनाई जाती है। इस साल गीता जयंती 22 दिसंबर 2023 को मनाई जा रही है। मान्यता है कि, इस दिन गीता का पाठ करने से घर में खुशहाली और समृद्धि आती है।

दरअसल, इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में महाभारत युद्ध का आरंभ होने से पहले अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता के माध्यम से श्रीकृष्ण ने मनुष्य जाति को जीवन का वह संदेश दिया था जिससे वह जीवन को सफल बना सके। कहते हैं श्रीकृष्ण के उपदेश से अर्जुन के लिए महाभारत का युद्ध जीतना संभव हो सका, ठीक उसी तरह से गीता ज्ञान से हर व्यक्ति कठिन परिस्थियों को मात देकर विजय प्राप्त कर सकता है। गीता जयंती के पवित्र अवसर पर अपनों को ये मोटिवेशनल कोट्स भेजकर इस पर्व की शुभकामनाएं दें।

Geeta Jayanti 2023 Wishes, Quotes, Messages In Hindi-

जो हुआ वह अच्छा हुआ

जो हो रहा है वह अच्छा हो रहा है

जो होगा वह भी अच्छा ही होगा।

गीता जयंती की शुभकामनाएं

Geeta Jayanti wishes

Geeta Jayanti wishes

जिसने गीता के ज्ञान को अर्जित कर लिया

समझो उसने सारे संसार को पार लगा लिया।

गीता जयंती की शुभकामनाएं

happy Geeta Jayanti messages

happy Geeta Jayanti messages

लक्ष्य पाने के लिए मन पर काबू करें, इससे मन में पैदा होने वाली

बेकार की चिंताओं और इच्छाए खत्म होती है।

गीता जयंती की शुभकामनाएं

happy Geeta Jayanti

happy Geeta Jayanti

बिना फल की कामनाएं

ही सच्चा कर्म है

ईश्वर चरण में हो समर्पण

वही केवल धर्म है।

गीता जयंती की शुभकामनाएं

जीवन में कभी उदास मत होना

ये जिंदगी एक संघर्ष सी चलती रहेगी

बस तुम अपना जीने का अंदाज न खोना।

गीता जयंती की शुभकामनाएं

happy Geeta Jayanti images

happy Geeta Jayanti images

चुप रहने से बड़ा

कोई जवाब नहीं और

माफ कर देने से

बड़ी कोई सजा नहीं।

गीता जयंती की शुभकामनाएं

happy Geeta Jayanti wallpaper

happy Geeta Jayanti wallpaper

जो दूसरों का दुख समझता है

निश्चित ही ऐसे मनुष्या का दुख

ईश्वर स्वंय हर लेते हैं।

गीता जयंती की शुभकामनाएं

geeta jayanti wishes for family

geeta jayanti wishes for family

रखो अपने पुरुषार्थ पर यकीन

अपनाओं गीता का ज्ञान हर दिन

दूर होगी तुम्हारी हर बाधा

बोलो जय कृष्ण, जय राधा।

गीता जयंती की शुभकामनाएं

happy Geeta Jayanti pictures

happy Geeta Jayanti pictures

अगर आपके पास सही शब्द नहीं है

तो सिर्फ मुस्कुरा दीजिए

शब्द उलझा देते हैं पर मुस्कान काम कर जाती है।

गीता जयंती की शुभकामनाएं

कोशिश कर, हल निकलेगा,

आज नहीं तो कल निकलेगा,

अर्जुन के तीर सा सध,

मरुस्थल से भी जल निकलेगा।

गीता जयंती की शुभकामनाएं

happy Geeta Jayanti sms

happy Geeta Jayanti sms

सूना है जीवन गीता के बिन,

अपनाओ इसके नियम प्रतिदिन

देते हैं आपको शुभकामना,

आज है गीता जयंती का दिन।

गीता जयंती के अवसर पर अपनों को आप भी खास अंदाज में बधाई संदेश भेज सकते हैं। बेशक उनके जीवन में गीता के ज्ञान की लहर चमत्कार कर देगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article