लाइफस्टाइल

Birthday Wishes For Mother In Hindi: मां के जन्मदिन को बनाएं बेहद खास, यहां से भेजें उन्हें बेस्ट बर्थडे विशेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 26, 2024, 11:11 AM IST

Birthday Wishes For Mother In Hindi: अगर आज आपकी मां का बर्थडे है और आप उनके सबसे खास दिन और भी खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो ये प्यार भरा बर्थडे विश भेज सकते हैं।

Image

Birthday Wishes for Mother in Hindi

Birthday Wishes For Mother In Hindi: मां बच्चों के लिए पूरी दुनिया होती है। जब भी बात हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति की होती है तो वो हमारी मां के अलावा कोई नहीं हो सकती। इसलिए हर किसी के जीवन में मां का होना बेहद जरूरी है। जब मां होती है तो हमारा हर दिन की खास होता है। एक मां अपने बच्चों के लिए काफी संघर्ष करती है और कष्ट काटकर बच्चों को पालती है। कितनी भी दिक्कत आ जाए मां अपने बच्चों पर कभी कोई आंच नहीं आने देती है। ऐसे में ये हमारा भी कर्तव्य बनता है कि उनके सबसे खास दिन यानी जन्मदिन को यादगार बनाएं। यहां हम आपके लिए कुछ प्यार भरे मैसेज लेकर आए हैं जिसको शेयर कर आप अपनी मां से दिल की बात कह सकते हैं और साथ ही उन्हें बर्थडे विश कर सकते हैं। यहां देखें मां के लिए बेस्ट बर्थडे विशेज।

Birthday Wishes for Mother in Hindi - बर्थडे विशेज फॉर मदर इन हिंदी

1. जिंदगी में ख़ुशी हो तो उसे किस्मत कहते हैं,

जिंदगी में सच्चा दोस्त हो तो उसे खुशनसीब कहते हैं

जिंदगी में हमसफ़र हो तो उसे प्यार कहते हैं

लेकिन जिंदगी में आप जैसी माता हो तो

उसे भाग्य कहते हैं !

हैप्पी बर्थडे मां

2. इस जगत में एक ही न्यायालय ऐसा है

जहां सारे गुनाह माफ हो जाते हैं

और वो है 'मां'!

दुनिया में सबसे अच्छी

मां को जन्मदिन मुबारक हो!

3. जब जब कागज पर लिखा मैंने

मां तुम्हारा नाम,

मेरी कलम अदब से बोल उठी

हो गये चारों धाम !

Happy Birthday Maa !

4. मेरी दुनिया में इतनी जो शौहरत है

मेरी मां की बदौलत है,

ऐ ऊपर वाले और क्या देगा तु

मेरे लिये तो मेरी मां ही मेरी सबसे बड़ी दौलत है !

जन्मदिन मुबारक मां !

5. दुनिया की सारी रौनक

देख ली, मगर जो सकून

तेरे आंचल में है मां

वो और कहीं नहीं है !

Happy Birthday Maa !

6. सर पर जो हाथ फेरे तो हिम्मत मिल जाये,

मां एक बार मुस्कुरा दे तो जन्नत मिल जाये।

जन्मदिन मुबारक मां !

7. चलती फिरती आंखों से अजां देखी है,

मैंने जन्नत तो नहीं देखी है मां देखी है।

जन्मदिन की शुभकामनाएं मां !

8. मुझे मालूम नहीं कि दुनिया में

भगवान है या नहीं,

मेरी इस छोटी सी दुनिया में मेरी

मां ही मेरा भगवान है!

हैप्पी बर्थडे मां !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article