
Happy Bhai Dooj 2022 Wishes Images, Messages: आज है भाईदूज का पावन पर्व, कुछ इस अंदाज में देनें शुभकामनाएं
Happy Bhai Dooj 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस त्याहौर को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस साल भाई दूज का त्योहार 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भाई बहन के घर जाता है, जहां बहन भाई को तिलक करती है और तरह-तरह का पकवान खिलाती है। ऐसा कहा जाता है कि यमराज अपनी बहन यमुना के घर आए थे। जहां यमुना ने उनका तिलक कर उनकी आरती उतारी थी। तब से ये परंपरा चली आ रही है। इस मौके पर लोग मैसेज, कोट्स, शायरी, वॉलपेपर, तस्वीरों के जरिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को शुभकामनाएं भेजते हैं। इस भाई दूज त्योहार को आप भी खास अंदाज में सेलिब्रेट करें और अपने जानने वालों को इन मैसेज, कोट्स, शायरी, वॉलपेपर के जरिए शुभकामनाएं भेजें।