लाइफस्टाइल

Happy Anniversary Wishes for Wife: मेरा दिन भी तू.. मेरी शाम तू, शादी की सालगिरह पर पत्नी को ऐसे करें विश, देखें हैप्पी एनिवर्सरी शुभकामनाएं, शायरी

Happy Anniversary Wishes for Wife (हैप्पी एनिवर्सरी शुभकामनाएं लव शायरी): शादी का बंधन बहुत ही प्यारा बंधन होता है, जिसकी सालगिरह वाला दिन तो वाकई और भी खास होता है। ऐसे में इस दिन को और स्पेशल बनाने के लिए देखें हैप्पी एनिवर्सरी विशेज, लव शायरी, एनिवर्सरी की शुभकामनाएं इन हिंदी।

Image

Happy anniversary wishes for wife in hindi

Happy Anniversary Wishes for Wife (हैप्पी एनिवर्सरी शुभकामनाएं लव शायरी): हर कपल के लिए ही शादी का बंधन बहुत ही खास और जिंदगी के सबसे अहम बंधनों में से एक होता है। वैसे तो इस उम्र भर के बंधन का जश्न हर रोज ही मनाना चाहिए, लेकिन खास शादी की सालगिरह वाला वो एक दिन उन सारी पुरानी खूबसूरत यादों को याद कर और ज्यादा खास हो जाता है। ऐसे में एनिवर्सरी वाले खास दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए आप भी अपनी प्यारी पत्नी को ये हैप्पी एनिवर्सरी विशेज और लव शायरी भेज सकते हैं, जिन्हें पढ़ जरूर ही मिसेज का चेहरा एकदम फूल सा खिल उठेगा। देखें हैप्पी एनिवर्सरी वाइफ, पत्नी के लिए एनिवर्सरी विशेज, शायरी इन हिंदी।

Happy Anniversary Wishes, Love Shayari in Hindi for Wife

1. मेरी हर ख़ुशी हर बात तेरी हैं,

सांसों में छुपी ये सांस तेरी हैं,

दो पल भी नहीं रह सकते तेरे बिन,

धड़कनों की धड़कती हर आवाज तेरी हैं!

Happy Wedding Anniversary Life Partner!

2. तू मेरा हमसफ़र मेरा दिलदार है,

तुम्हारे सिवा किसी से ना प्यार है

जनम-जनम तू मेरा ही बने,

बस खुदा से यही दरकार है!

Happy Wedding Anniversary Better Half!

3. मेरा दिन भी तू..

मेरी शाम तू..

मेरे रात के सपनों में तू..

मेरी चाहते तेरा नाम लें, ये हाथ तू थाम ले और कभी न छोड़े..

Happy Anniversary Wifey

4. तेरी धड़कन जिन्दगी का हिस्सा है मेरा

तू जिन्दगी का एक अहम हिस्सा है मेरा,

मेरी मोहब्बत तुझसे सिर्फ़ लफ्जों तक नहीं

तेरी रूह से रूह तक का रिश्ता है मेरा!

5. जिंदगी की हर मुश्किल और कठिनाई से लड़ जाऊंगा,

बस जो साथ रहे हमेशा तेरा संग।

तुम्हारी प्यारी सी मुस्कान ही है मेरा सब।

तो अब यूं ही खुश बनी रहना मेरे संग।

हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी लव।

6. मेरा पहला और आखिरी प्यार हो आप,

जिंदगी में रोशनी लाने का राज हो आप।

हर दिन करती हूं आपके साथ ऐसे ही रहने की दुआ,

ताकि हमेशा खुशहाल बना रहे हमारा ये साथ।

हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी बेबी!

7. चाहे पहली, दसवीं, 25वीं या 50वीं सालगिरह हो,

तुम्हारे लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा।

मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूँगा।

I LOVE YOU

8. बहुत से लोग उलझन में रहते हैं, सोचते हैं कि प्यार क्या है।

मुझे जवाब पता है - तुम।

पहली सालगिरह मुबारक हो, मेरे प्यार।

Happy First Wedding Anniversary Wifey

9. अपनी सांसों की गहराइयों में पनाह दे दो,

हमें भी जीवन जीने की एक वजह दे दो..

हाथ थामा है साथ निभाएंगे सदा,

हमें बस प्यार बेशूमार दे दो..

10. मेरी जिन्दगी में रौनक तेरे आने से है,

कभी तुझे सताने में तो कभी तुझे मनाने में.

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article