लाइफस्टाइल

शगना दी मेहंदी: दूल्हे के हाथों में दुल्हन का नाम, देखें लड़कों की मेहंदी के रॉयल डिजाइन्स और Photos

Groom Mehndi Designs: यूं तो शादी से पहले दुल्हन अपने हाथों में पियाजी के नाम की मेहंदी रचाती हैं। लेकिन आजकल दूल्हे भी अपनी हथेली पर होने वाली दुल्हन के नाम की मेहंदी लगाने लगे हैं। लड़कों के हाथों पर लगी मेहंदी और भी प्यारी लगती है और इसका चढ़ता रंग उनके प्यार की गवाही देती है। आज शगना दी मेहंदी में हम दूल्हे की मेहंदी के डिजाइन्स यहां लेकर आए हैं।

Image

Groom Mehndi Design Photos

Groom Mehndi Designs: मेहंदी शुभ मानी जाती है और हिंदू धर्म में जब शादी होती है तो लड़का और लड़की दोनों को मेहंदी लगाई जाती है। लड़कियों के लिए तो आपने मेहंदी के कई सारे डिजाइन्स देखे होंगे, लेकिन लड़कों के लिए ज्यादा डिजाइन्स नहीं नजर आते हैं। पहले के समय में तो लड़के बस शगुन की मेहंदी लगाते थे लेकिन अब दूल्हे राजा अपनी होने वाली रानी के लिए शौक से और भर-भर हाथ की मेहंदी लगाते हैं। वैसे दिक्कत तो तब आती है जब लड़के अपने लिए मेहंदी के डिजाइन ढूंढने जाते हैं और उन्हें ज्यादा डिजाइन्स नजर नहीं आते। इसलिए आज हम शगना दी मेहंदी के सीरीज में लड़कों की मेहंदी के लेटेस्ट और रॉयल डिजाइन लेकर आए हैं। यहां देखें-

Dulhe Ki Mehndi Design / Ladko Ki Royal Mehndi Design Photo (दूल्हे की मेहंदी फोटो) -

Full Hand Groom Mehndi Design Image

Full Hand Groom Mehndi Design Image

अगर दूल्हे राजा को भरे-भरे हाथ की मेहंदी लगाने का शौक है तो वो ऐसी फूल हैंड या फ्रंट हैंड मेहंदी के डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। इस डिजाइन के साथ अगर अरेबिक या जाल डिजाइन जोड़ दिया जाए तो उनके हाथों में क्यूट भी दिखेगी।

Back Hand Groom Mehndi Design Photo

Back Hand Groom Mehndi Design Photo

अगर लड़के हाथ के पीछे यानी बैक हैंड की मेहंदी सर्च कर रहे हैं तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इस तरह के डिजाइन्स आपकी मेहंदी आर्टिस्ट भी आसानी से आपको लगा देंगी।

Dulhe Ki Mehndi Photo

Dulhe Ki Mehndi Photo

दूल्हे के हाथों में अगर होने वाली बीवी का नाम लिखा हो तो क्या ही कहना। ऐसी मेहंदी देखकर तो आपकी होने वाली दुल्हन और भी खुश हो जाएगी।

Latest Boys Mehndi Design

Latest Boys Mehndi Design

अगर आपको भरे हाथ की मेहंदी पसंद नहीं है और आप फ्रंट हैंड में ही कुछ अच्छे डिजाइन चाहते हैं तो इस डिजाइन को ट्राई करें। ऐसी मेंहदी के डिजाइन आपकी हथेली पर खूबसूरत लगने वाली है।

Ladko Ki Mehndi Design With Girl Name

Ladko Ki Mehndi Design With Girl Name

लड़कों के हाथ में ऐसी मिनिमल मेहंगी भी खूबसूरत लगती है। खासतौर से अगर उस मेहंदी में उनकी होने वाली दुल्हन का नाम लिखा हो तो ये और भी प्यारी लगती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article