Good Morning Motivational Quotes: हर सुबह उम्मीद की एक नई किरण लेकर आती है। ऐसे में अगर सुबह की शुरुआत सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ की जाए तो पूरा दिन पॉजिटिव रहता है। आज के समय में इंसान को सकारात्मकता की तलाश में रहता है। अगर सुबह की शुरुआत सकारात्मकता के साथ की जाए तो मन में हमेशा अच्छे विचार आते हैं और हमें प्रेरणा मिलती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए गुड मॉर्निंग मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे।
Good Morning Motivational and Inspirational Quotes in hindi
1. "हर सुबह एक नया अवसर है, इसे खुलकर जीएं।"
2. "सफलता का सबसे निश्चित उपाय है, हमेशा एक बार और कोशिश करना।"
3. "जीवन में परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो, अगर मन में ठान लिया तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता।"
4. "खुशियाँ ही वो चीज है जो दुनिया के किसी भी बाजार में नहीं, सिर्फ मन के भीतर मिलती है।"
5. "एक उम्मीद भी जीवन को नई राह देने का अवसर देती है।"
6. "मनुष्य जीवन में तब तक नहीं हारता, जब तक वो हिम्मत नहीं हारता।"
7. "हर रोज किया गया छोटा सा प्रयास भी जीवन में बड़ा बदलाव लाता है।"
8. "मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा गुरु समय होता है, क्योंकि जो सीख समय देता है वो कोई और नहीं दे सकता।"
9. "खुशियों का कोई मार्ग नहीं होता, खुश रहना ही केवल एक मार्ग है।"
10. "जीवन में परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता, उसका फल मनुष्य को जरूर मिलता है।"
11. "कोशिश हमेशा जारी रखो, किस्मत रूठे पर हिम्मत ना टूटे।"
12. "समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो।"
13. "खो देने की पीड़ा भूल कर सदैव नया पाने की कोशिश में लगे रहना ही जीवन की सार्थकता है।"
14. "खुद को खुश रखने के तरीके खोजो, तकलीफें तो आपको खोज ही रही हैं।"
15. "सफलता पाने के लिए, हमें पहले विश्वास करना होगा कि हम कर सकते हैं।"
16. "आपका आज का दिन, आपके आने वाले कल का निर्माण करता है।"
