लाइफस्टाइल

Good Morning Happy Indian Navy Day: आज है भारतीय नौसेना दिवस, इस खास दिन पर अपने प्रियजनों को ऐसे कहें गुड मॉर्निंग

गुड मॉर्निंग भारतीय नौसेना दिवस, Good Morning Happy Indian Navy Day: आज भारतीय नौसेना दिवस है, ये दिन हर भारतवासी के लिए बहुत खास है। अगर आप भी देश के वीर नौसैनिकों को इस दिन पर दिल से सलाम करना चाहते हैं। तो आप ये वाली विशेज, कोट्स अपने प्रियजनों के साथ शेयर कर उन्हें दिल से सम्मान दे सकते हैं।

Image

Indian Navy Day

गुड मॉर्निंग भारतीय नौसेना दिवस, Good Morning Happy Indian Navy Day: आज हर भारतवासी देश के वीर नौसैनिकों के साहस, बलिदान, उपलब्धि और अदम्य भावना को समर्पित नौसेना दिवस मना रहा है। भारतीय नौसेना के वीर जवानों को समर्पित ये खास दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध में ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान भारत की निर्णायक नौसैनिक जीत के सम्मान में मनाया जाता है। ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान, भारतीय नौसेना की मिसाइल नौकाओं ने कराची में पाकिस्तानी जहाजों, तेल सुविधाओं और तटीय सुरक्षा पर सफलतापूर्वक हमला किया था। इस विजय दिवस के अवसर पर अगर आप भी कुछ खास करना चाहते हैं, तो देश के वीर नौसैनिकों के नाम अपने दिल की भावनाएं विशेज, कोट्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते हैं। देखें गुड मॉर्निंग, हैप्पी नेवी डे विशेज, भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Navy Day Wishes in Hindi

1. नीली सुबह में देशभक्ति की खुशबू आज भी महकती है,

नीली वर्दी पहनकर नौसेना हर सीमा सुरक्षित रखती है।

उन वीरों को सलाम, जो सागर से खेल जाते हैं..

गुड मॉर्निंग, भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

2. लहरों से बातें करना जिनका रोज़ का काम है,

मौसम से लड़ना जिनकी पहचान है।

नौसेना दिवस पर उन वीरों को मेरा प्रणाम है।

सुप्रभात हैप्पी नेवी डे 2025

3. सुबह का सूरज आज कुछ खास उजाला लाया है,

नौसेना के शौर्य का संदेश संग लाया है।

जो समंदर की गहराई में भी देश को बचाए,

Good Morning & Happy Navy Day

Good Morning Quotes

4. जिनके होठों पर हंसी और पांव में छाले होंगे,

हां वही लोग मेरे वतन के चाहने वाले होंगे।

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

5. जल से लेकर थल और नभ तक,

देश का मान बढ़ाने वाले वीर नौसैनिकों को हमारा नमन।

भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

6. नीली वर्दी में लिपटा देश का गर्व अपार,

समंदर में रहते हुए भी दिल में भारत हर बार।

नौसेना दिवस पर श्रद्धा संग नमन,

Good Morning Happy Navy Day

7. नए सवेरे में देशभक्ति की खुशबू घोल दो,

नौसेना दिवस पर वीर सैलर्स को दिल से नमन बोल दो।

Good Morning & Happy Indian Navy Day

भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

8. उगते सूरज संग दिल में गर्व की लौ जगती है,

नीली वर्दी का साहस हर सुबह नई शक्ति है।

भारत की सीमाओं के रक्षक को मेरा प्रणाम.

भारतीय नौसैनिकों को दिल से सलाम

9. देश की सुरक्षा के लिए जो लहरों से खेलते हैं,

अपनी जान जोखिम में रखकर कर्तव्य निभाते हैं।

ऐसे वीरों को इस सुबह श्रद्धा का प्रणाम,

Good Morning और Navy Day का शुभ सलाम

10. नीली वर्दी, निडर दिल और साहस की मिसाल,

नौसेना के वीर जवान हैं भारत की ढाल।

इस नौसेना दिवस पर उन्हें शत-शत नमन,

Good Morning भारत सदा उनका आभारी बने हर क्षण

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article