लाइफस्टाइल

Social Media Atiquetes: सोशल मीडिया पर इन 5 बातों को कभी शेयर नहीं करते सभ्य लोग

डिजिटल दुनिया में आप क्या शेयर करते हैं, उसी से आपकी छवि बनती है। इसलिए कुछ भी साझा करने से पहले खुद से एक सवाल जरूर पूछें - क्या यह जानकारी सच में सार्वजनिक होनी चाहिए?

Image

समझदारी से करें सोशल मीडिया का उपयोग (Photo: iStock)

Social Media Atiquetes: आज सोशल मीडिया बहुत से लोगों की लाइफ अहम हिस्सा बन चुका है। ये लोग अपने जीवन की हर छोटी बड़ी खुशी से लेकर सफलता-विफलता तक सोशल मीडिया में शेयर करते हैं। इन लोगों ने अपनी एक अलग ही वर्चुअल दुनिया बना ली है। इस आभासी दुनिया से वह अपना सबकुछ शेयर करते हैं। वैसे डिजिटल एटिकेट्स कहते हैं हर बात सोशल मीडिया पर शेयर करना सही नहीं है। इसी सोशल मीडिया पर बहुत से ऐसे सभ्य और समझदार लोग भी हैं जो किसी भी हाल में इन 5 तरह की बातें सोशल मीडिया में शेयर नहीं करते:

अपनी उपलब्धि

अपनी उपलब्धियों पर खुशी मनाना अच्छी बात है, लेकिन हर बार प्रदर्शन करना दूसरों पर गलत प्रभाव डाल सकता है। डिजिटल एटिकेट्स कहते हैं कि आपकी पहचान आपके काम से है। इसे प्रदर्शित करनना फिजूल है।

हर ट्रेंड का हिस्सा नहीं बनते

सोशल मीडिया पर रोज कोई नया ट्रेंड शुरू होता है। लेकिन सिर्फ वायरल होने या भीड़ का हिस्सा बनने के लिए हर ट्रेंड को फॉलो करना जरूरी नहीं। क्लासी लोग वही कंटेंट शेयर करते हैं, जो उनकी सोच, व्यक्तित्व और मूल्यों से मेल खाता हो।

हर पल की लाइव अपडेट नहीं देते

घूमने जाना हो, परिवार के साथ समय बिताना हो या कोई खास अवसर हो, कई लोग उसे तुरंत पोस्ट कर देते हैं। वहीं समझदार लोग पहले उस पल का आनंद लेते हैं और अगर जरूरी लगे, तो बाद में उसे साझा करते हैं। इससे न केवल यादें बेहतर बनती हैं, निजता भी बनी रहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: किसे कहते हैं वेदर वूमन ऑफ इंडिया

निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं बनाते

हर रिश्ता, हर खुशी या हर परेशानी सोशल मीडिया के लिए नहीं होती। परिपक्व लोग अपनी निजी जिंदगी की सीमाएं तय करते हैं। वे जानते हैं कि कुछ बातें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों तक ही सीमित रहनी चाहिए। इससे अनचाही दखलअंदाजी से भी बचाव होता है।

हर आलोचना का जवाब नहीं देते

सोशल मीडिया पर मतभेद और आलोचना आम बात है। लेकिन हर आलोचना का जवाब देना जरूरी नहीं होता। संतुलित लोग बेवजह की बहस में पड़ने के बजाय कई बार चुप रहना बेहतर समझते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रोमांस की राजधानी बनने से पहले कैसा था पेरिस

डिजिटल दुनिया में आप क्या शेयर करते हैं, उसी से आपकी छवि बनती है। इसलिए कुछ भी साझा करने से पहले खुद से एक सवाल जरूर पूछें - क्या यह जानकारी सच में सार्वजनिक होनी चाहिए? अगर जवाब 'नहीं' है, तो उसे अपने तक रखना ही बेहतर है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article