लाइफस्टाइल

Gangaur Wishes for wife in Hindi: प्यारी पत्नी को ऐसे दें गणगौर की शुभकामनाएं, सदा बना रहेगा प्रेम, देखें टॉप 10 गणगौर विशेस

Gangaur Wishes for wife in Hindi, गणगौर विशेस इन हिंदी: आज गणगौर का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र तो कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना करती हैं। गणगौर पर अगर आप अपनी पत्नी को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं। तो यहां देखें हैप्पी गणगौर विशेस, गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं।

Image

गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं

Gangaur Wishes for wife in Hindi, गणगौर विशेस इन हिंदी: गणगौर का पावन पर्व सुहाग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है, जिसे खासतौर पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मनाती हैं। इस दिन पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और विश्वास और भी गहरा हो जाता है। ऐसे में अपनी पत्नी को गणगौर की शुभकामनाएं देना इस त्योहार को और भी खास बना देता है। प्यार भरे शब्द न सिर्फ दिल को छूते हैं, बल्कि रिश्ते में नई मिठास भी घोलते हैं। यह अवसर अपनी पत्नी के प्रति सम्मान, स्नेह और आभार व्यक्त करने का बेहतरीन समय होता है। अगर आप भी अपनी पत्नी को इस गणगौर पर कुछ खास महसूस कराना चाहते हैं, तो दिल से निकली खूबसूरत शुभकामनाएं उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं

Gangaur Wishes in Hindi For Wife, पत्नी को गणगौर की बधाई कैसे दें

1. तुमसे ही है मेरी हर सुबह और शाम,

तुमसे ही है मेरी जिंदगी का हर नाम।

गणगौर के इस पावन दिन पर,

सदा खुश रहे तुम, यही है मेरा अरमान।

2. गणगौर का ये पावन त्योहार आए,

तुम्हारी जिंदगी खुशियों से भर जाए।

मेरी हर खुशी तुमसे ही है,

सदा यूं ही मेरा साथ निभाए।

3. मां गौरी की कृपा तुम पर बनी रहे,

हर खुशी तुम्हारे कदम चूमे सदा।

गणगौर की ढेरों शुभकामनाएं,

मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत वजह।

4. हर जन्म में तुम ही मेरी जीवन संगिनी बनो,

मेरे हर सुख-दुख में यूं ही साथ रहो।

गणगौर की शुभ बेला पर,

तुम्हारी हर मनोकामना पूरी हो।

Gangaur 2026 ki hardik shubhkamnaye

5. मां पार्वती जैसा स्नेह तुम्हें मिले,

शिव जैसा अटूट साथ हमें मिले।

गणगौर के इस शुभ दिन पर,

हमारा रिश्ता यूं ही अमर रहे।

6. तुम्हारे बिना अधूरा है मेरा हर पल,

तुमसे ही महकता है मेरा कल।

गणगौर के इस त्योहार पर,

रहे हमारा प्यार यूं ही अटल।

7. चंदन की खुशबू, फागुन की बहार,

गणगौर का त्योहार लाया है खुशियां अपार।

देवी पार्वती आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखें,

गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी प्यारी पत्नी

8. शिव और गौरी के दिव्य मिलन की तरह,

हमारा रिश्ता भी प्रेम और विश्वास से भरा रहे।

गणगौर की शुभकामनाएं, मेरी जीवनसंगिनी

9. हंसते रहें आप, महकता रहे हमारा घर,

गणगौर लेकर आए आपके जीवन में प्यार!

गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं

10. गंगौर का यह पावन त्योहार,

मेरी हर दुआ में बस आपका ही नाम बार-बार।

माँ गौरी से यही प्रार्थना है कि हमारा साथ सदा बना रहे।

हैप्पी गणगौर, प्रिय

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article