लाइफस्टाइल

Funny Shayari for Boyfriend: बॉयफ्रेंड को दिखाएं मजाकिया अंदाज, ये शायरी सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 02:30 PM IST

Funny Shayari in Hindi for Boyfriend and Girlfriend: हंसी मजाक और जोक्स कई रिलेशनशिप को तरोताजा बनाए रखने और बॉन्डिंग बढ़ाने का एक अच्छा रास्ता होते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को अपना मजाकिया अंदाज दिखाना चाहते हैं तो चुटीले अंदाज वाली कुछ शायरी से आपकी बात बन सकती है।

Image

मजाकिया शायरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Funny Hindi Shayari for Boyfriend: हंसी-मजाक किसी भी प्रेमी प्रेमिका के बीच शानदार बॉन्ड की निशानी होते हैं और ऐसे में मजाकिया अंदाज वाली शायरी कई बार रिलेशनशिप में ताजगी और हंसी घोलने का काम करती है। यहां हम आपके साथ बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड यानी अपने पार्टनर के साथ साझा किए जाने के लायक कुछ ऐसी ही मजाकिया शायरी साझा कर रहे हैं जिनकी मदद से आप भी अपने बैटर हाफ के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

मेरी प्रेम कहानी का क्या अजीब एंडिंग था,

मेरी प्रेम कहानी का क्या अजीब एंडिंग था,

मैंने प्रोपोज़ किआ SMS से,

कमबख्त वह उसकी शादी तक पेंडिंग था।

कैसे मुमकिन था किसी दवा से इलाज़ ग़ालिब।

इश्क का रोग था मां की चप्पल से ही आराम आया।

इश्क का जिसको ख्वाब आ जाता है,

समझो उसका वक़्त खराब आ जाता है,

महबूब आये या न आये,

पर तारे गिनने का हिसाब आ जाता है।

मासूम सी मुहब्बत का फ़राज़

बस इतना सा फ़साना है..

मम्मी घर से निकलने नहीं देती

और मुझे डेट पर जाना है।

मजनू को लैला का एसएमएस नहीं आया,

मजनू ने दो दिन से खाना नहीं खाया,

मजनू मरने वाला था लैला के प्यार में,

लैला बैठी थी एसएमएस फ्री हो जाने के इंतजार में।

आंखों से आसुओं की विदाई कर दो,

दिल से ग़मों की जुदाई कर दो,

गर फिर भी दिल न लगे कही,

तो मेरे घर की पुताई कर दो…।

मत कर दोस्त हसीनों से मोहब्बत,

वो तो आंखों से वार करती हैं,

मैंने तेरी वाली की आंखों में देखा है,

वो तो मुझ से भी प्यार करती है।

काला न कहो मेरे महबूब को,

काला न कहो मेरे महबूब को,

खुदा तो तिल ही बना रहा था,

स्याही का प्याला लुढ़क गया।

मुस्कुराना तो हर लड़की की अदा है

जो इसे प्यार समझे वो सबसे बड़ा गधा है।

फूलों में गुलाब अच्छा लगता है,

हर चेहरे पर शबाब अच्छा लगता है,

आप जब नाक से चूहे निकालते हो,

हमें आपका वो अंदाज़ अच्छा लगता है।

तुम सा कोई दूसरा जमीन पर हुआ,

तो रब से शिकायत होगी,

एक को तो झेला नहीं जाता,

दूसरा आ गया तो क्या हालत होगी।

आप दिल पर न यूं वार कीजिये,

छोड़ो ये नफरत थोड़ा प्यार कीजिये,

करवा देंगे हम आपकी अच्छी जगह शादी,

तब तक हमारे साथ आंखें चार कीजिये।

जब देखा उन्होंने तिरछी नजर से,

कसम खुदा की मदहोश हो गए हम,

जब पता चला नजर ही तिरछी है,

तो वही खड़े खड़े बेहोश हो गए हम।

तेरे इश्क ने सरकारी दफ्तर बना दिया दिल को,

ना कोई काम करता है, ना कोई बात सुनता है।

अगर हसीन तुम हो तो बुरे हम भी नहीं,

महलों कि तुम हो तो सड़कों पर हम भी नहीं,

प्यार करके कहते हो के शादी-शुदा हैं हम,

तो कान खोल के सुन लो कुवांरे हम भी नहीं।

इन शायरी को भेजकर अपने पार्टनर के दिल को जीतने के साथ उन्हें खुशमिजाज देखने का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा इसी तरह के अन्य रोचक कंटेंट के लिए टाइम्स नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन को चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article