लाइफस्टाइल

ऑयल फ्री और मुलायम बालों के लिए गर्मियों के दिनों में बालों पर ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 20, 2023, 06:47 PM IST

Multani mitti for Hair Care: मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से बालों को मुलायम और ऑयल फ्री बनाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से सिर की खुजली दूर होती है, बाल मुलायम होते हैं, हेयर फॉलिकल्स बेहतर होते हैं और जरूरत से ज्यादा ऑयली बालों से छुटकारा मिलता है।

Image

बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के तरीके (Source:istock)

Hair Care Tips: गर्मियों के मौसम में स्किन और बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती हैं। तेज धूप और पसीने की वजह से बाल चिपचिपे और ऑयली हो जाते हैं। इन वजहों से बालों में ड्रैंड्रफ की समस्या भी होने लगती है। बालों के एक्सेस ऑयल को कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन शायद उन्हें मालूम नहीं कि मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से बालों को मुलायम और ऑयल फ्री बनाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से सिर की खुजली दूर होती है, बाल मुलायम होते हैं, हेयर फॉलिकल्स बेहतर होते हैं और जरूरत से ज्यादा ऑयली बालों से छुटकारा मिलता है। ड्रैंड्रफ हटाने और फ्रिजी हेयर से छुटकारा दिलाने में भी मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बालों पर मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं।

Ways To Apply Multani Mitti On Hair - बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के तरीके

फ्रिजी बालों के लिए

अगर आप फ्रिजी बालों की समस्या से परेशान हैं तो मुल्तानी मिट्टी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में बराबर मात्रा में दही और एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे बालों पर अप्लाई करें और 45 मिनट के लिए इसे बालों पर लगाकर छोड़ दें। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से ड्राई हेयर और स्कैल्प स्कैल्प को साफ करने में मदद मिलेगी।

डैंड्रफ दूर करने के लिए

ड्रैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच नींबू के रस में 4 से 5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर ये हेयर मास्क बालों से ड्रैंड्रफ को दूर करेगा।

मुलायम बालों के लिए

मुलायम बालों के लिए स्कैल्प का साफ होना बेहद जरूरी है। स्कैल्प को साफ रखने के लिए मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा जैल और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसे बालों पर अप्लाई करें और आधे घंटे बाद बालों को धो लें।

ऑयली बालों के लिए

गर्मियों में धूप और पसीने के चलते बाल बेहद ऑयली हो जाते हैं। ऐसे में ऑयली बालों से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी के इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और एक कप पानी मिलाकर 3 से 4 घंटे भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद अब इसमें 3 चम्मच ही रीठा पाउडर मिला लें और एक घंटे के लिए फिर से भीगने छोड़ दें। इसके बाद इस हेयर मास्क को बालों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दे। जब ये मास्क सूख जाए तब इसे धो लें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article