लाइफस्टाइल

Saree blouse designs for Navratri: फटी की फटी रह जाएंगी ननद-भाभी की आंखें, बस नवरात्रों में पहने ये साड़ियां

Banarasi silk saree blouse for Navratri (नवरात्रि की साड़ियां): नवरात्रों में जमकर अपना हुस्न फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो सोनम बाजवा से लेकर आलिया-दीपिका तक की ये साड़ियां आपके ऊपर खूब जचेंगी। देखें नवरात्रि पूजा से लेकर डांडिया नाइट तक के लिए साड़ियों का शानदार कलेक्शन, जिन्हें आप हॉट डिजाइनर ब्लाउज के साथ जमकर फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

Image

Red saree blouse designs for navratri mata ki chowki alia bhatt parineeti silk banarasi sequin saree blouse back designs

Saree Blouse designs for Navratri: नवरात्रों में साड़ी पहन बहुत ही सुंदर हसीन लुक फ्लॉन्ट करना है, तो आलिया भट्ट की रानी स्टाइल वाली साड़ियों से लेकर जान्हवी शनाया की सीक्वेंस वर्क वाले साड़ी ब्लाउज भी कम नहीं लगेंगे। देखें नवरात्रि पूजा के लिए लाल साड़ी डिजाइन्स से लेकर स्टाइलिश और मॉडर्न अंदाज वाली साड़ियां, जो यंग गर्ल्स क्लासी ड्रेप के साथ डांडिया नाइट में पहन सबको अपने हुस्न का दीवाना बना सकती हैं।

First day of Navratri color saree blouse designs

लाल सीक्वेंस साड़ी

Red saree for Navratri

Red saree for Navratri

लाल रंग की ये सीक्वेंस वर्क की साड़ी अपने आप में ही गजब ढा रही है, आप इसे डांडिया नाइट के लिए ओपन पल्ला स्टाइल में खूब फ्लॉन्ट कर सकती हैं। ऑक्सीडाइज्ड मांग टीका और ईयररिंग्स इसके साथ खूब जचेंगे।

रेडी टू वियर रफल साड़ी

Yellow saree for Navratri

Yellow saree for Navratri

शनाया और कृति सेनन जैसी ये रेडी टू वियर स्टाइलिश पैटर्न वाली साड़ियां भी नवरात्रि के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। आप इन साड़ियों को न्यूड मेकअप के साथ जमकर फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

ऑम्ब्रे साड़ी

Ombre saree blouse designs

Ombre saree blouse designs

आलिया भट्ट की ये रानी स्टाइल वाली ऑम्ब्रे साड़ियां भी इन इन दिनों खूब फैशन में हैं। आप ऐसी साड़ियों को हैवी वर्क ब्लाउज के साथ प्लीट्स स्टाइल में भी ड्रेप कर सकती हैं। बेशक ही बहुत कमाल का लुक आएगा, और आप डांडिया क्वीन लगेंगी।

बनारसी सिल्क साड़ी ब्लाउज

Banarasi silk saree blouse

Banarasi silk saree blouse

बनारसी सिल्क स्टाइल की ये साड़ियां नवरात्रि पूजा, माता की चौकी से लेकर रास नाइट में भी फ्लॉन्ट करने के लिए कमाल का ऑप्शन है। आप इसे गोल्डन या कंट्रास्ट के चोकर सेट और चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं।

बांधनी साड़ी

Bandhani saree for navratri

Bandhani saree for navratri

बांधनी साड़ियां भी नवरात्रों में पहनने के लिए गजब ऑप्शन है, आप आलिया जान्हवी वाली इन साड़ियों को सीक्वेंस से लेकर साटन, वेलवेट के ब्लाउज तक के साथ पहन जमकर अदाएं बिखेर सकती हैं। नवरात्रि से लेकर गरबा नाइट में आपको बेशक ही इन साड़ियों में से कोई एक साड़ी पहननी ही चाहिए, वहीं नवरात्रों के पहले दिन के लिए ऐसी स्टाइल वाली कोई नीले रंग की साड़ी गजब रहेगी, जिसे आप कमाल की कोई रॉयल स्टाइल की ज्वेलरी संग फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article