February 2024 Calendar: वैसे तो हर महीने कोई ना कोई त्योहार आते रहते हैं। लेकिन फरवरी का महीना बेहद खास होता है। फरवरी में कई ऐसे महत्वपूर्ण त्योहार और इवेंट्स रहते हैं जो इस महीने को खास बनाते हैं। फरवरी नए साल का दूसरा महीना होता है। फरवरी लीप ईयर है इसलिए इस बार इसमें 29 दिन होंगे। वहीं लीप ईयर ना होने पर फरवरी के महीने में 28 दिन होते हैं। फरवरी का महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इसी महीने में वैलेंटाइन डे आता है जिस दिन कपल्स अपने दिल की बात पार्टनर से कहते हैं। इसके अलावा भी इस महीने में कई महत्वपूर्ण इवेंट्स होते हैं जैसे विश्व कैंसर दिवस, अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, वेलेंटाइन दिवस, अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आदि। आज हम आपको फरवरी महीने के कैलेंडर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आप आसानी से ये जान सकेंगे कि किस दिन कौन सा त्योहार और इवेंट है।
February 2024 Calendar Important Events Full List
1 फरवरी : भारतीय तटरक्षक दिवस
2 फरवरी : विश्व आर्द्रभूमि दिवस
4 फरवरी : विश्व कैंसर दिवस
6 फरवरी : महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
7 फरवरी : वैलेंटाइन वीक
8 फरवरी : सुरक्षित इंटरनेट दिवस
10 फरवरी : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, विश्व दलहन दिवस
11 फरवरी : विश्व बीमार दिवस, विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
12 फरवरी : डार्विन दिवस, अब्राहम लिंकन का जन्मदिन, राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस
13 फरवरी : विश्व रेडियो दिवस, सरोजिनी नायडू जयंती
14 फरवरी : वैलेंटाइन डे, बसंत पंचमी, पुलवामा अटैक
15 फरवरी : अंतर्राष्ट्रीय बचपन कैंसर दिवस
20 फरवरी : अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस, विश्व सामाजिक न्याय दिवस
21 फरवरी : अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
22 फरवरी : विश्व चिंतन दिवस
24 फरवरी : केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
27 फरवरी : विश्व एनजीओ दिवस
28 फरवरी : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, दुर्लभ रोग दिवस
