लाइफस्टाइल

अपनी बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं काबिल और होनहार दुल्हा, तो होने वाले दामाद से जरूर पूछे ये 3 सवाल, फिर तय करें रिश्ता

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 28, 2023, 11:43 AM IST

हर मां-बाप का यही सपना होता है कि उनकी बेटी जिस भी घर ब्याह करके जाए वहां वो हमेशा खुश रहे। उसे किसी भी चीज की तकलीफ ना हो। लड़की के माता पिता यही चाहते हैं कि उसका जीवनसाथी ऐसा हो, जो हमेशा उसे खुश रखे, सम्मान दे और हर परिस्थिति में उसका साथ निभाए। लेकिन कभी-कभी अच्छा लड़का नहीं मिलने की वजह से मां-बाप का सपना टूटकर बिखर जाता है।

Image

father should ask these 3 things with his future son in law

हर मां-बाप का यही सपना होता है कि उनकी बेटी जिस भी घर ब्याह करके जाए वहां वो हमेशा खुश रहे। उसे किसी भी चीज की तकलीफ ना हो। लड़की के माता पिता यही चाहते हैं कि उसका जीवनसाथी ऐसा हो, जो हमेशा उसे खुश रखे, सम्मान दे और हर परिस्थिति में उसका साथ निभाए। लेकिन कभी-कभी अच्छा लड़का नहीं मिलने की वजह से मां-बाप का सपना टूटकर बिखर जाता है। अरैंज मैरेज में अक्सर देखने को मिलता है कि पहले बच्चों के पेरेंट्स मिलते हैं। फिर लड़का-लड़की की मुलाकात होती है। अरैंज मैरिज (Arrange Marriage) में इसी तरह से शादी तय होती है। लेकिन, रिश्ता पक्का करने से पहले बेटी के पिता को लड़के से कुछ सवाल-जवाब करने चाहिए। इन सवालों के जवाब जानकर समझने में भी आसानी होगी कि लड़का उनकी बेटी से शादी करने के काबिल है भी या नहीं।

बेटी के पिता को होने वाले दामाद से करने चाहिए ये सवाल

मेरी बेटी में क्या पसंद है

यह बहुत कॉमन सवाल है लेकिन ये सवाल बेहद जरूरी है। अगर इस सवाल के जवाब में लड़का आपकी बेटी की खूबी के बारे में बताए तो समझिए कि लड़का सही है। लेकिन, अगर लड़का ये जवाब दे कि घर में माता-पिता की देखभाल के लिए कोई चाहिए इसलिए शादी कर रहे हैं तो ऐसे लड़के को कभी अपना दामाद ना बनाएं।

बेटी की अच्छाई-बुराई स्वीकार है या नहीं

हर व्यक्ति में कुछ अच्छाई तो कुछ कुछ बुराई होती है। ऐसे में लड़के को अपनी बेटी की सभी बुराइयों के बारे में बताएं और फिर पूछें क्या वह इन बुराइयों के बावजूद आपकी बेटी को पसंद करता है। अगर वो इन सभी चीजों के साथ एक्सेप्ट करता है तो समझ जाएं कि लड़का आपकी बेटी के लिए बेस्ट है।

तुम्हारे शौक और हॉबी क्या हैं

एक पिता के तौर पर आप अपनी बेटी के शौक से बखूबी वाकिफ होते हैं। ऐसे में लड़के की हॉबी के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है। लड़का कैसे अपनाअपना समय व्यतीत करना पसंद करता है और आपकी बेटी की कंपैटिबिलिटी को समझ सकेगा। ये जानने के बाद ही शादी तय करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article