लाइफस्टाइल

40 की उम्र के बाद भी स्किन पर बरकरार रहेगा ग्लो, बस करें इस फेस पैक का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 8, 2025, 06:01 AM IST

उम्र के साथ स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर स्किन केयर न की जाए तो त्वचा से संबंधित कई तरह की समस्याएं होने लगती है जिनमें दाग-धब्बे और रिंकल्स का आना आम है। ऐसे में यहां हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप स्किन को बेदाग और निखरी बना सकते हैं।

Image

Add a heading (1)

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बदलाव आते हैं। ऐसे में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर त्वचा की सही देखभाल न की जाए तो स्किन बहुत जल्दी खराब होने लगते हैं। चेहरे पर काले धब्बे होने के साथ साथ झुर्रियों की समस्या होने लगती है। स्किन की देखभाल के लिए लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे स्किन की चमक नहीं लौट पाती। ऐसे में यहां हम कुछ घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप 40 की उम्र में भी यंग दिख सकती हैं।

आलू के रस में मिलाएं चावल का आटा

आलू का रस स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच आलू का रस लें, अब इसमें 2 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। फिर इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें।

इस तरह करें इस्तेमाल

फेस पैक तैयार करने के बाद चेहरे को अच्छी तरह धो लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर इसे धो लें। इससे चेहरे की खोई रंगत वापस आ जाएगी। हफ्ते में इस फेस पैक का इस्तेमाल कम से कम दो बार जरूर करें। कुछ ही दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा।

स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है आलू का रस

आलू के रस में पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो चेहरे को साफ करने में मददगार साबित होते हैं। इस रस को चेहरे पर लगाने से खोई रंत वापस आ जाती है। आप स्किन को क्लीन करने के लिए भी आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चावल के आटे के फायदे

इसमें विटामिन बी, ई और मिनरल्स होते हैं जो दाग धब्बे को कम करने में मददगार साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर अलग सी चमक देखने को मिलती है।

शहद के फायदे

शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और ह्ययूमैक्टंट गुण होते हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। अगर आप झुरियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल जरूर करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article