Happy Eid ul Fitr 2024, Eid Mubarak Shayari Wishes Images Quotes: इस्लाम धर्म के मानने वाले लोगों के लिए ईद-उल-फितर सबसे पाक त्योहार होता है। इसे मीठी ईद भी कही जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और शव्वाल की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस साल हिंदुस्तान में ईद आज यानी 11 अप्रैल को मनाई जा रही है। रमजान के पाक महीने में अल्लाह की इबादत और जकात के बाद ईद का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि ईद के दिन की नमाज में अल्लाह से जो मांगो वो मिलता है। ईद का त्योहार भाईचारे और शांति का संदेश भी देता है। ईद के इस खास मौके पर एक दूसरे को मुबारकबाद दी जाती है। अगर आप भी अपनों तक ईद की मुबारकबाद बेहद खूबसूरत अंदाज में भेजना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप इन शानदार शायरियों, मैसेज, कोट्स और तस्वीरों से अपनों को ईद मुबारक कह सकते हैं।
Eid Mubarak 2024 Wishes Shayari in Hindi, Happy Eid ul Fitr 2024 Shayari Wishes Images Quotes
1. ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम
रस्म-ए-दुनिया भी है मौक़ा भी है दस्तूर भी है।
2. मुबारक नाम है तेरा,
मुबारक ईद हो तुझको,
जिसे तू देखना चाहे उसी की दीद हो तुझको,
ईद मुबारक!
3. दिए जलते और जगमगाते रहें
हम आपको इसी तरह याद आते रहें
जब तक ज़िंदगी है ये दुआ है हमारी
आप ईद के चांद की तरह जगमगाते रहें
आप को ईद मुबारक
4. मुबारक मौका अल्लाह ने अतह फरमाया,
एक बार फिर बंदगी की राह पे चलाया,
अदा करना अपना फ़र्ज़ तुम खुदा के लिए,
ख़ुशी से भरी हो ईद अल-फितर आपके लिए!
ईद मुबारक
5. आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोजे,
उन सब के लिए अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है।
6. देखे चांद रात आई है साथ,
साथ खुशियां हजार लायी है,
चले भी आओ एक लम्हे के लिए,
हम भी मनाएं के ईद आई है.
चांद भी आया चंद लम्हों के लिए
जैसे तुमने झलक दिखाई है,
हमने किस्मत अजीब पाई है,
ईद का दिन है और जुदाई है.
ईद मुबारक
7. ईद लेकर आती है, ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देता है, इंसान में दुरियां,
ईद है खुदा का एक नया तबरोक,
इसी लिए कहते हैं सब ईद मुबारक!
8. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक !
9. न जुबान से, न दिमाग से
न निगाहों से, न गिफ्ट से
आपको ईद-उल-फितर मुबारक हो
डायरेक्ट दिल से!
ईद मुबारक!
10. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद मुबारक !
11. ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक !
12. समुन्दर को उसका किनारा मुबारक
चांद को सितारा मुबारक
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक
दिल को उसका दिलदार मुबारक
आपको ईद का त्योहार मुबारक
13. अच्छा करना चाहता हूं
दूसरों का भला करना चाहता हूं
इस ईद पर आपसे मिलकर
ईद मुबारक कहना चाहता हूं
