मुसलमान भाई-बहनों के लिए मिलाद-उन-नबी एक पाक पर्व है, जिस दिन पैगंबर साहब को याद किया जाता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ईद ए मिलाद उन नबी मनाया जाता है। इस साल ये खास दिन आज 16 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस पाक दिन पर लोग मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं। इस्लाम मानने वालों को पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं और संदेशों को सुना जाता है। ईद मिलाद उन नबी के मौके पर कई जगहों पर विशेष जुलूस भी निकाला जाता है। इस ख़ुशी के मौके पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया जाता है और उनकी आर्थिक मदद भी की जाती है। ऐसे में आइये आज हम आपको ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश, शायरी दिखाते हैं, जिन्हें आप दोस्तों संग शेयर कर सकते हैं।
1) मदीने में ऐसी फिजा लग रही है
कि जन्नत की जैसी हवा लग रही है
मदीने पहुंचकर जमीन को जो देखा
जन्नत जैसा पता लग रही है !
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
2) नबी की रहमत का दिन है, सब पे बेशुमार,
आज के दिन फैला है चारों ओर उनका प्यार।
आया है आज का दिन ये मुबारक
सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ
ईद है उस खुदा का नायाब तोहफा।
आप सबको ईद मिलाद उन नबी मुबारक
3) सोचा किसी अपने से बात करें
अपने किसी खास को याद करें
ईद-मिलाद-उन-नबी कहने का
दिल ने कहा क्यों न आपसे शुरुआत करें !
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक आपको !
4) मुबारक मौका अल्लाह ने अता फरमाया
एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया
अदा करना अपना फर्ज खुदा के लिए
मुबारक आपको ईद-मिलाद-उन-नबी 2024 !
5) नबी की मोहब्बत में डूबकर हम तो खुदा से मिलते हैं
ईद-ए-मिलाद के मौके पर हम दिल से दुआ करते हैं।
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
6) दुनिया की हर फ़िज़ा में उजाला रसूल का
ये सारी क़ायनात सदका रसूल का
खुशबू-ए-गुलाब है प्यार रसूल का
आप को भी हो मुबारक महीना रसूल का !
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद !
7) तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की
आमीन कहने से पहले ही आपकी
हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
8) आया मिलाद-उन-नबी का मुबारक पर्व
सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ
ईद है अल्लाह का नायाब तोहफा
खुदा इबादत करके मनाओ यह पर्व।
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
9) मदीने में ऐसी फिजा लग रही है
कि जन्नत की जैसी हवा लग रही है !
मुबारक आपको ईद-मिलाद-उन-नबी !
10) आया है आज का दिन ये मुबारक
सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ
ईद है उस खुदा का नायाब तोहफा।
आप सबको ईद मिलाद उन नबी मुबारक
