Earth Day Quotes and Slogans in Hindi: हर साल की तरह इस साल भी 22 अप्रैल को दुनियाभर में अर्थ डे (Earth Day) यानी पृथ्वी दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस लगभग 1970 के आसपास से मनाया जा रहा है। इस दिवस (Earth Day) को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच पृथ्वी की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना है। अर्थ डे (Earth Day) के मौके जगह जगह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस खास मौके पर लोग एक दूसरे के साथ पृथ्वी को क्षति से बचाने के लिए जागरूकता मैसेज भी शेयर करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों के बीच जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं तो ये संदेश भेज सकते हैं।
Earth Day Quotes and Slogans in Hindi
1. आने वाली पीढ़ी है प्यारी,
तो पृथ्वी को बचाना है, हमारी जिम्मेदारी !
Happy Earth day 2024 !
2. ये हम अब सबको समझाना है
संदेश ये हम सब तक फैलाना है
आओ पर्यावरण बचाएं और
धरती मां का कर्ज चुकाना है !
Happy Earth Day!
3. कितनों को खुश रखा
कितनों घर है बसाया है
धरती पूछ रही है, क्या खोया और क्या पाया
धरती मां का कितना ऋण तुमने चुकाया !
हैप्पी अर्थ डे !
4. यह धरती मां के समान है
इसका हरदम सम्मान करें
धरती ही जीवन का आधार है
इसकी सुरक्षा के बिना सब बेकार है !
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं !
5. पृथ्वी और पर्यावरण
से प्रेम कीजिये,
वो आपके लिए सम्पन्नता के द्वार
खोल देगी !
Happy Earth Day!
6. इंसान की जिंदगी के लिए
जैसे ऑक्सीजन जरूरी है,
वैसे ही धरती की जिंदगी के लिए
पेड़-पौधे जरूरी है. इन्हें काट
कर हम अपनी साँसे छोटी कर रहे है !
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं !
7. धरती बचाओ, जीवन बचाओ,
जीवन को खुशहाल बनाओ !
Happy Earth Day !
8. एक राष्ट्र जो अपनी मिट्टी को नष्ट करता है
वह स्वयं नष्ट हो जाता है।
वन हमारी भूमि के फेफड़े हैं
जो हवा को शुद्ध करते हैं !
और हमें नई ताकत देते हैं !
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं !
