लाइफस्टाइल

World Earth Day 2024 Wishes, Quotes, Slogans: विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की शुभकामनाएं, अर्थ डे के कोट्स, स्लोगंस हिंदी में

Happy World Earth Day 2024 Wishes, Quotes, Slogans in Hindi: साल 1970 से ही यह विश्व पृथ्वी दिवस ( Earth Day) दुनिया भर के 192 देशों द्वारा सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के रूप में भी जाना जाता है।

Image

World Earth Day 2024 Wishes, Quotes, Slogans: विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की शुभकामनाएं, अर्थ डे के कोट्स, स्लोगंस हिंदी में

World Earth Day 2024 Wishes in Hindi: वर्ल्ड अर्थ डे यानी विश्व पृथ्वी दिवस हर साल की तरह इस बार भी 22 अप्रैल को मनाया जा रहा है। साल 1970 से ही यह विश्व पृथ्वी दिवस ( Earth Day) दुनिया भर के 192 देशों द्वारा सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के रूप में भी जाना जाता है। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद लोगों के बीच पृथ्वी के महत्‍व को समझने और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए जागरूक करना है। इस खास दिन की कोशिश रहती है कि इस धरती के अरबों लोग एक साथ मिलकर पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियां जैसे क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के लिए सामूहिक तौर पर प्रयास करें। यही वजह है कि इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है।

When is World Earth Day 2024 Date

इस साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे या इंडरनेशनल अर्थ डे या विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को है। 22 अप्रैल, 2024 को दिन सोमवार हौ।

World Earth Day 2024 Theme

इस बार वर्ल्ड अर्थ डे की थीम प्लैनेट बनाम प्लास्टिक (Planet Vs Plastic) है। आज हमारे पर्यावरण, नदियों, वातावरण यहां तक की फूड चेन में भी प्लास्टिक बुरी तरह से घुस चुका है। यह थीम इसके निपटारे के लिए सामूहिक प्रयास को दर्शाती है। अर्थ डे 2024 की यह थीम लोगों से आह्वाहन करती है कि वह प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें, रिसाइकल प्रोडक्ट्स यूज करें और प्लास्टिक के निपटारे की व्यवस्था को और प्रभावी बनाएं।

World Earth Day Slogans in Hindi

- पृथ्वी बचाओ, भविष्य की पीढ़ियों को बचाओ।

-आने वाली पीढ़ी है प्यारी, तो पृथ्वी को बचाना है, हमारी जिम्मेदारी।

- कटते वृक्ष उजड़ते वन, मौत को हैं आमंत्रण।

- पेड़ लगाओ, शुद्ध हवा पाओ, इस धरती को स्वर्ग बनाओ।

- जीवन को हमें बचाना है…. पृथ्वी को हरा बनाना है।

- जन जन से ये कहना है…वृक्ष धरा का गहना है।

- धरा नहीं होगी तो सब धरा रह जाएगा!

- पृथ्वी हम सबका घर है, इसकी सुरक्षा हम सब पर निर्भर है।

World Earth Day Quotes Hindi

- पेड़ एक तरह से सुनने के लिए, तैयार स्वर्ग से बात करने के लिए पृथ्वी का कभी न खत्म होने वाला प्रयास है ।

- प्रकृति हमसे कुछ नहीं मांगती है, वह बस हमें देती जाती है…. लेकिन लालच करने पर वह हमें दंड भी देती है।

- जिनको इस पृथ्वी से प्यार है, जो इसे सुनना चाहते हैं उनके लिए धरती के पास अपरम्पार मधुर संगीत है ।

- यह मत भूलो कि आपको यह धरती अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है और इसे अपने बच्चों को देना है। इसकी अच्छी देखभाल करने का श्रेय आपके कंधों पर है।

- एक राष्ट्र जो अपनी मिट्टी को नष्ट करता है, वह स्वयं नष्ट हो जाता है।

- ये मत भूलो की धरती तुम्हारे पैरों को महसूस करके खुश होती है और हवा तुम्हारे बालों से खेलना चाहती है।

- पृथ्वी हमारी नहीं, हम पृथ्वी के हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article