Durga Ashtami Wishes in Hindi, दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं: दुर्गा अष्टमी का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जो शुद्धता, शांति और सौभाग्य का प्रतीक हैं। भक्त पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं और कंजक पूजन कर छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 25 मार्च यानी आज दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 26 मार्च यानी कल सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर होगा। आज 26 मार्च को दुर्गा अष्टमी के इस शुभ अवसर पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को दिल से बधाई संदेश भेजकर खुशियां बांटते हैं। नवरात्रि का आठवां दिन भक्ति, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने अपनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए हैं दुर्गा अष्टमी विशेज, नवरात्रि डे 8 बधाई संदेश, नवरात्रि का आठवां दिन आज।
Ashtami Wishes, अष्टमी विशेस इन हिंदी
1.
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
पावन नवरात्रि का समय आया,
मां के आशीर्वाद से गूंजा घर-द्वार।
2.
मां की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है मां के द्वार,
उसको कुछ न कुछ जरूर मिलता है।

अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं, Durga Ashtami ki hardik shubhkamnaye
3.
मां महागौरी का नाम जो लेता है,
हर संकट से वह बच जाता है,
अष्टमी के इस शुभ अवसर पर,
आपका जीवन खुशियों से भर जाता है।
4.
मां दुर्गा की कृपा से जीवन संवर जाए,
हर बुरा समय आपसे दूर निकल जाए,
अष्टमी के इस पावन दिन पर,
आपका हर सपना सच हो जाए।

Durga Ashtami wishes, Images
Happy Ashtami Wishes in Hindi, हैप्पी अष्टमी 2026
5.
मां के चरणों में जग सारा,
उनसे ही हर दीप हमारा।
अष्टमी का पावन उजियारा,
भर दे जीवन में सुख सारा।
6.
मां महागौरी का रूप है निर्मल और पावन,
उनका आशीर्वाद करे जीवन को उज्ज्वल,
अष्टमी के इस शुभ अवसर पर,
आपका हर दिन बने मंगलमय पल।

Durga Ashtami Images, Photo
Navratri 8th day wishes, नवरात्रि का आठवां दिन
7.
मां दुर्गा का नाम जो भी लेता है,
हर संकट से वह बच जाता है,
अष्टमी के इस पावन अवसर पर,
आपका जीवन खुशियों से भर जाता है
8.
दुख के बादल दूर हटे अब,
खुशियों का खुले राजद्वार,
मां दुर्गा की कृपा से ही,
हर दिन बन जाता है त्योहार।

Ashtami Wishes in Sanskrit
आठवां नवरात्र विशेस, ग्रीटिंग्स, Aathwa Navratre ki shubhkamnaye
9.
जय-जय मां, हर दिल ये गाए,
अष्टमी का पर्व सुहाए,
तेरी कृपा से हर कण महके,
हर घर में सुख-दीप जलाए।
10.
अष्टमी का दिन लाए खुशियों की बहार,
मां दुर्गा करें आपके जीवन का उद्धार,
हर पल हो खुशियों से भरा,
सदा रहे आप पर उनका प्यार।
