Vikas Divyakirti Motivational Quotes, How to be happy: जिंदगी में कई मुकाम आएंगे, जो तुमको आजमाएंगे लेकिन तुम्हे डरना नहीं है.. बेशक ही जीवन मात्र जीना नहीं बल्कि उसे रिस्क लेकर दिल खोलकर हंसते खेलते जीना जरूरी होता है। हालांकि व्यस्त और तनाव भरे संसार में हर दम खिलखिलाते रहना बेशक ही थोड़ा मुश्किल हो सकता है, अगर आप भी अपनी लाइफ संवारना तो चाहते हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। तो ऐसे में आईएएस कोचिंग वाले डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति की बातें आपके बहुत काम की हो सकती हैं। यहां देखें जिंदगी में खुश कैसे रहें और जिंदगी जीने के आसान तरीके क्या हैं।
Drishti IAS Coaching Dr vikas divyakirti advice lesson to learn
असंतुष्ट व्यक्ति सबसे खुश होता है
अगर आप जिंदगी में खुशी की तलाश कर रहे हैं, तो इस बात को जानना आवश्यक है कि आपकी असंतुष्टी सबसे बड़ा सुख है। क्योंकि जब आप किसी चीज से असंतुष्ट होते हैं, तभी आप कुछ नया करने, खुशियां तलाश करने और अपने आप को व्यस्त रखने के लिए कुछ काम करते हैं। और खुशी आपको किसी मंजिल पर पहुंचकर नहीं बल्कि उसी रास्ते में मिलेगी।
उलझनों में उलझने से नहीं डरे
जिंदगी में हम अक्सर हार जाने से राह में कहीं उलझकर रह जाने से बहुत डरते हैं। लेकिन विकास जी का मानना है कि, कोई भी व्यक्ति बिना मरे स्वर्ग नहीं पा सकता है और अगर आपको स्वर्ग चाहिए तो आपको मरना ही पड़ेगा। वैसे ही जैसे अगर उलझनों का पार करना है या जीत हासिल करनी है तो प्रयास करना होगा और हार का भी सामना करना ही पड़ेगा। क्योंकि आपको तभी क्लैरिटी मिलेगी जब आप उलझनों में उलझेंगे।
हर स्थिति में ज्ञान प्राप्त करें
जिंदगी में खुश रहने के लिए हमेशा कुछ अच्छा करते रहने के लिए हर स्थिति, परिस्थिति और व्यक्ति से ज्ञान प्राप्त करना कुछ न कुछ सीखते रहना बहुत जरूरी है।
कौनसा सुख ज्यादा महान है
सुख की परिभाषा खोज रहें है, और खुश होना चाहते हैं तो उन लोगों से पूछे जिनके पास आपसे ज्यादा अनुभव है। क्योंकि वही व्यक्ति जिसने आपसे थोड़ी ही सही मगर ज्यादा दुनिया देखी है। वो इन सब चीजों से ख्यालों से सवालों से गुजर चुका है। वहीं खुश रहने की प्रक्रिया में इस बात का ध्यान भी रखें कि, हर किसी का सुख अलग अलग होता है। इसलिए जब खुद की तुलना दूसरों से करना बंद कर देंगे, आप खुश हो जाएंगे।
इसी के साथ साथ प्रोफेसर साहब का मानना है कि, आपको हमेशा ही अपनी गलतियों को स्वीकार कर उनसे कुछ न कुछ सीखना चाहिए। और गलतियां करने से कभी भी डरना नहीं चाहिए, क्योंकि आप डर गए तो आप कुछ नहीं कर पाएंगे। तो जितना हो सके उतनी मस्ती करें, जी खोलकर जिएं और परिणामों की चिंता न करें। जीवन में खुशी की तलाश कर रहे हैं, तो अवश्य ही आपके लिए विकास दिव्यकीर्ति की ये बातें बहुत ही ज्याका काम की हो सकती है।
