लाइफस्टाइल

Dr APJ Abdul Kalam Motivational Quotes: घोलकर पी जाएं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की ये बातें, जिंदगी में कभी नहीं मानेंगे हार तो सफलता भी चूमेगी आपके कदम

APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम करोड़ों युवाओं के आदर्श हैं। उनके विचार आज भी हमें कुछ कर गुजरने की हिम्मत देते हैं। आपके जीवन में जब भी कोई निराशा, परेशानी या कठिनाई आए तो आपको कलाम साहब की कही कुछ बातें जरूर सुननी चाहिए। आज हम आपके लिए डॉ. कलाम के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं, जिससे आपके दिन की शुरुआत ही पॉजिटिविटी और प्रेरणा से होगी।

Image

Motivational Quotes by apj abdul kalam In Hindi

APJ Abdul Kalam Motivational Quotes In Hindi: खुश रहने का बस एक ही मंत्र है कि उम्मीद बस खुद से रखो, किसी

और इंसान से नहीं... ये हमारे प्यारे डॉ. कलाम साहब के अनमोल विचार हैं। भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी करोड़ों युवाओं के दिलों में जिंदा हैं। डॉ. कलाम की कहानी और उनके बोले शब्द युवाओं को हर कदम पर प्रेरणा देते हैं। कलाम साहब की बातों ने न जानें कितनी ही जिंदगियां बदलकर रख दी। उनके विचार युवाओं में कुछ नया करने का जोश और हौसला भरते हैं। इसलिए आज हम खास आपके लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार और मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं। यहां पढ़िए-

APJ Abdul Kalam Motivational Quotes In Hindi -

1) हम अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदली जा सकती हैं और निश्चित रूप से आपकी आदत ही आपका भविष्य बदल देंगी।

2) मनुष्य के लिए कठिनाइयों का होना बहुत जरूरी है क्योंकि कठिनाइयों के बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता।

3) सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं,

सपने तो वो हैं जो नींद आने नहीं देते।

Dr. APJ Abdul Kalam Inspirational Thoughts

4) इंतजार करने वालों को उतना ही मिलता है,

जितना कोशिश करने वाले पीछे छोड़ देते हैं।

5) खुश रहने का बस एक ही मंत्र है - उम्मीद बस खुद से रखो, किसी

और इंसान से नहीं।

6) जिस दिन हमारे सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जाएं मान लीजिए आप कामयाब हो गए।

APJ Abdul Kalam Ke Anmol Vichar Hindi Mein

7) छोटा लक्ष्य अपराध है, लक्ष्य बड़ा रखें।

8) बिका हुआ पत्रकार डरा हुआ विपक्ष

और मुर्दा आवाम तीनों लोकतंत्र के

लिए घातक हैं।

9) जीवन एक मुश्किल खेल है। आप इंसान होने के अपने जन्मजात अधिकार को बरक़रार रखते हुए ही इसे जीत सकते है।

10) सपने सच हों इसके लिए

सपने देखना जरूरी है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article