कंचे वाली बोतल, जिसे भारत में "गोली सोडा" के नाम से भी जाना जाता है, अब विदेशों अपनी पहचान बना ली है। कुछ देशों में ये काफी लोकप्रिय हो रही है। यह पारंपरिक पेय, जो अपनी अनूठी बोतल और ताज़ा स्वाद के लिए जाना जाता है, अब अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और खाड़ी देशों में भी अपनी पहचान बना रहा है। इन देशों में इसकी मांग काफी बढ़ी है।
गोली सोडा ने बनाई वैश्विक पहचान
भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने पारंपरिक भारतीय गोली सोडा के वैश्विक पुनरुत्थान की घोषणा की है, जिसे गोली पॉप सोडा के रूप में पुनः ब्रांड किया गया है। यह प्रतिष्ठित पेय, जो कभी घर-घर में प्रचलित था, अपने अभिनव आविष्कार और रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय विस्तार के कारण वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय वापसी कर रहा है।
इस उत्पाद ने पहले ही वैश्विक बाजारों में मजबूत पैठ बना ली है, जिसमें यूएसए, यूके, यूरोप और खाड़ी देशों में सफल परीक्षण शिपमेंट शामिल हैं। फेयर एक्सपोर्ट्स इंडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी ने खाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी खुदरा श्रृंखलाओं में से एक, लुलु हाइपरमार्केट को इसकी डिलीवरी सुनिश्चित की है। लुलु आउटलेट्स में हजारों बोतलें स्टॉक की गई हैं, जिन्हें काफीअच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। लुलु के स्टोर्स में इसकी हजारों बोतलें रखी गई हैं और लोगों को यह बहुत पसंद आ रही है। इस सोडा की खासियत यह है कि इसमें एक कांच की गोली होती है। जब आप बोतल खोलते हैं तो वो गोली अंदर गिरती है और सोडा पीने के लिए तैयार हो जाता है।
यूके में बढ़ी गोली सोडा की डिमांड
यूके में, गोली पॉप सोडा की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। ये उन उपभोक्ताओं को आकर्षित कर रहा है जो पारंपरिक भारतीय स्वाद के दीवाने हैं। यह विकास वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध पेय विरासत को प्रदर्शित करने में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है।
फरवरी में किया गया था लॉन्च
APEDA ने 4 फरवरी 2025 को एबीएनएन द्वारा आयोजित एक इवेंट के दौरान गोली पॉप सोडा को लॉन्च किया था। इस कार्यक्रम ने प्रामाणिक, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय पेय बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
काफी हटकर है पैकिंग
गोली पॉप सोडा की पैकिंग काफी हटकर देखने को मिल रही है। इसमें एक खास पॉप ओपनर कदिया गया है जिसे खेलने पर 90 के दशक में मशहूर गोली सोडा की तरह आवाज आती है।
सामग्री
पानी
चीनी
नींबू या कोई अन्य फल का रस (स्वाद के लिए)
बेकिंग सोडा
साइट्रिक एसिड (नींबू नमक)
कंचे वाली बोतलें (यदि उपलब्ध हों) या सोडा बनाने के लिए उपयुक्त कोई अन्य बोतल
स्टेप 1
एक बड़े बर्तन में पानी और चीनी को मिलाकर गर्म करें। चीनी पूरी तरह से घुलने तक उबालें। इसे ठंडा होने दें।
स्टेप 2
ठंडा होने के बाद, नींबू का रस या अपनी पसंद का कोई अन्य फल का रस मिलाएं।
स्टेप 3
एक अलग छोटे बर्तन में, बेकिंग सोडा और साइट्रिक एसिड को मिलाएं। ध्यान दें कि सोडा और सिट्रिक एसिड मिलाने पर तेज़ी से गैस बनती है। तुरंत चीनी के सिरप में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। तेजी से इस मिश्रण को बोतलों में भरें और उन्हें तुरंत सील कर दें।
ठंडा करें और परोसें
बोतलों को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। ठंडा होने के बाद, गोली सोडा परोसने के लिए तैयार है।
