लाइफस्टाइल

Dandruff solution: ये छोटी-छोटी गलतियां बढ़ा सकती है डैंड्रफ का सिरदर्द, ठंड में बरतें ये सावधानियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 03:07 PM IST

ठंड के मौसम में ठंडी हवाएं त्वचा की नमी चुरा लेती हैं। ऐसे में स्किन और हेयर रफ नजर आने लगते हैं। इसके साथ ही डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। साफ सफाई की कमी के साथ-साथ बहुत अधिक गर्म पानी से बाल धोने से डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि हम समय रहते इससे छुटकारा पाने के लिए उपाय शुरू कर दें।

Image

गुनगुने तेल से मसाज और हेयर मास्क का करें उपयोग

KEY HIGHLIGHTS
  • ठंड के मौसम में बालों को होती है ज्यादा देखभाल की जरूरत
  • गुनगुने तेल से करें मसाज, बहुत गर्म पानी से न धोएं बाल
  • बालों में नियमित ब्रश करें और डैंड्रफ से बचें

Dandruff during winter: सर्दियों के मौसम में स्किन और हेयर केयर समस्या बन जाती है। लोग रूखे और बेजान बालों के साथ-साथ डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं। ठंडी हवाएं त्वचा की नमी चुरा लेती हैं। ऐसे में स्किन और हेयर रफ नजर आने लगते हैं। इसके साथ ही डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। बालों के साथ-साथ स्किन की सही देखभाल के लिए इस मौसम में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे जरूरी है पर्याप्त पानी पीना। कम पानी के कारण शरीर को कई तरह से हानि पहुंचती है जिसका असर बालों पर भी नजर आता है। पानी के साथ-साथ पोषक आहार जरूरी है। इस मौसम में मिलने वाले हेल्दी नट्स जैसे बादाम, मूंगफली, अखरोट बालों के लिए फायदेमंद हैं।

गर्म पानी से बाल धोना

ठंड में अक्सर लोग बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। बहुत अधिक गर्म पानी से बाल धोने से बालों को नुकसान पहुंचता है। साथ ही डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ सकती है। बाल रूखे और बेजान भी हो सकते हैं।इसलिए हमेशा गुनगुने पानी से ही बालों को वॉश करें।

स्कैल्प को ड्राई रखना

ड्राई स्कैल्प सर्दियों में डैंड्रफ बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण है। इससे खुजली होती है और सिर की डेड स्किन डैंड्रफ के रूप में नजर आने लगते हैं। यह शुष्क हवा और मालासेजिया फंगस के कारण भी होता है। बालों में समय-समय पर ब्रश नहीं करना इस समस्या को और बढ़ा देता है।

मसाज नहीं करना

ठंड के मौसम में शैंपू करने के पहले मसाज करना न भूलें। अपनी पसंद का हेयर ऑयल यूज करें पर मसाज से पहले उसे गुनगुना कर लें। नियमित मसाज से स्कैल्प के रूखेपन में कमी आएगी जो डैंड्रफ की समस्या कम करने में मददगार साबित होगी।

हेयर मास्क का करें उपयोग

अत्यधिक ठंड या बालों के ज्यादा रूखे हो जाने पर हेयर मास्क का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। ठंड के मौसम में अंडे का हेयर मास्क सबसे अच्छा उपाय हो सकता है। इसके अलावा दही का भी उपयोग हेयर मास्क के रूप में किया जा सकता है। ध्यान रखें दही ठंडा न हो। बालों में हिना पैक लगाना भी सही रहता है। हिना लगाते समय उसे गुनगुना करें और उसमें दो से तीन लौंग कूटकर डाल लें, इससे आपके सिर में ठंड नहीं बैठेगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article