लाइफस्टाइल

राहा की मम्मी जैसी निखरी त्वचा पाने की है ख्वाहिश, तो आज ही घर पर तैयार करें संतरे के छिलके और दही का फेस पैक, स्किन करेगी शाइन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 5, 2023, 03:15 PM IST

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। निखरी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले कई तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ज्यादा केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में स्किन की देखभाल करने के लिए आप दही और संतरे के छिलके का फेस मास्क इस्तेमाल कर सकती हैं।

Image

curd and orange peel powder face mask

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। निखरी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले कई तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ज्यादा केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में स्किन की देखभाल करने के लिए आप दही और संतरे के छिलके का फेस मास्क इस्तेमाल कर सकती हैं। इस फेस पैक का इस्तेमाल कर आप राहा की मम्मी आलिया की तरह ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। इस फेस का इस्तेमाल करने से डेड स्किन सेल्स को साफ करने और चेहरे से दाग धब्बे दूर करने में काफी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपको इसका फेस पैक बनाने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके सात ही आपको बताएंगे कि कैसे आप इसे इस्तेमाल करें।

ग्लोइंग स्किन के लिए संतरे के छिलके और दही का फेस मास्क बनाने का तरीका - Orange Peels And Curd Face Mask For Glowing Skin in Hindi

सामग्री -

दही - 2 बड़े चम्मच

संतरे के छिलके का पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

फेस पैक बनाने का तरीका

फेस बनाने के लिए सबसे पहले दही और संतरे के छिलके के पाउडर को एक कटोरी में अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

संतरे के छिलके और दही का फेस मास्क लगाने के फायदे

  • संतरे के छिलके और दही का फेस मास्क लगाने से डेड स्किन सेल्स बाहर निकलते हैं, जिससे रंगत साफ होती है।
  • संतरे के छिलके और दही का फेस मास्क लगाने से रिंकल्स दूर होते हैं। ऐसे में अगर आप भी झुर्रियों की समस्या दूर करना चाहते हैं तो इस फेस मास्क को जरूर लगाएं।
  • इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल जरूर करें।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article