Christmas Decoration Ideas: क्रिसमस के त्योहार को बेशक हर जगह ही बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। भारत समेत दुनियाभर में क्रिसमस की रौनक अभी से नजर आ रही है। क्रिसमस के इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं, पार्टी करते हैं तो इसी के साथ लोग अपने घरों की सजावट भी खूब करते हैं। तो अगर आप भी क्रिसमस के इस खास मौके को और खास बनाना चाह रहे हैं, तो आप भी अपने घर को पार्टी के लिए बढ़िया अंदाज में सजा सकते हैं। देखें मिनटों में घर को सुंदर लुक देने के लिए क्रिसमस होम डेकोरेशन आईडियाज।
Christmas home decor ideas
क्रिसमस के मौके पर घर सजाना बेशक ही आपका भी सबसे पसंदीदा काम होगा, यहां देखें इस क्रिसमस अपने घर को प्यारा सा लुक के लिए बेस्ट क्रिसमस डेकोरेशन आईडियाज।

Christmas decoration ideas
क्रिसमस के मौके पर आप क्रिसमस स्पेशल ग्रीन, रेड और वाइट कलर वाली चीजें ऐसे सजा सकते हैं। आप इन्हीं रंगों की थीम फॉलो कर अपने लिविंग रूम को बेहतरीन बना सकते हैं। क्रिसमस स्टॉकिंग्स और बो वाला पेपर डेकोर तो बेस्ट है।

Christmas Decoration items
क्रिसमस पर आप घर के अंदर या बाहर गार्डन में ऐसा लाइट्स वाला डेकोरेशन भी कर सकते हैं। बेशक ही बच्चों से लेकर बड़ों को भी आपका डेकोरेशन ही सबसे ज्यादा पसंद आएगा। आप फेरी लाइट्स का इस्तेमाल कर अलग अलग डिजाइन बना सकते हैं।

Festive decoration ideas for kids
घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनके लिए खास कार्टून थीम वाला डेकोरेशन करना तो बनता ही है। आप मिक्की के बजाय बच्चों की पसंद के कार्टून वाली चीजों को सजा सकते हैं।

White Decoration
क्रिसमस पर वाइट डेकोरेशन भी अपने आप में बेहतरीन लगेगा। आप अपने पूरे घर को सफेद रंग की प्यारी प्यारी चीजों से ऐसे सजा सकते हैं। बेशक ही विंटर और क्रिसमस वाली भरपूर वाइब्स आएंगी।

Christmas Home decor diy
घर को आप पेपर वाली प्यारी प्यारी चीजों से भी ऐसे सिंपल और सुंदर अंदाज में डेकोरेट कर सकते हैं। पेपर लाइट्स, फूल, पत्ती, घंटी के साथ साथ पेपर शीट का क्रिसमस ट्री भी बहुत ही प्यारा और कस्टमाइज्ड लुक देगा।
