सीढ़ियां चढ़ते हुए दर्द से परेशान करते हैं घुटने, मगर चलते समय लगता है नॉर्मल - क्या है इसके पीछे की वजह

Knee Pain While climbing Stairs घुटनों पर बढ़ते दबाव, मांसपेशियों की कमजोरी या शुरुआती जॉइंट प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। जानिए इसके पीछे की असली वजह, कब सतर्क होना चाहिए और कैसे घुटनों को मजबूत बनाएं।

Knee Pain While climbing Stairs: अक्सर हम सोचते हैं कि अगर चलते-फिरते घुटने ठीक हैं, तो सब सही है। लेकिन कई लोगों के साथ एक अजीब चीज होती है - साधारण चलने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन जैसे ही सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, घुटनों में दर्द शुरू हो जाता है। यह छोटी-सी परेशानी लग सकती है, लेकिन शरीर का यह संकेत नजरअंदाज करने लायक नहीं होता। दरअसल, सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और वहीं छुपी हुई कमजोरी सामने आ जाती है। अगर इसे समय पर समझ लिया जाए, तो आगे होने वाली बड़ी समस्या से बचा जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Knee Pain While climbing Stairs

सीढ़ियां चढ़ते हुए दर्द से परेशान करते हैं घुटने

सीढ़ियां चढ़ते ही क्यों बढ़ जाता है घुटनों का काम - ghutno ka dard

जब आप सीढ़ियां चढ़ते हैं, तो शरीर का वजन एक-एक स्टेप पर घुटनों को संभालना पड़ता है। यही वजह है कि इस दौरान घुटनों पर सामान्य चलने के मुकाबले ज्यादा दबाव आता है। अगर घुटनों में थोड़ी भी कमजोरी या अंदरूनी परेशानी है, तो उसका एहसास सबसे पहले सीढ़ियां चढ़ते समय ही होता है।

End of Feed