लाइफस्टाइल

Board Examination 2023: स्टूडेंट्स के लिए वरदान है पोमोडोरो तकनीक, हर टॉपर इसे करता है फॉलो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 04:22 PM IST

Board Examination 2023: लगातार कई घंटे बैठकर पढ़ाई करना सभी छात्रों के लिए आसान नहीं होता है। कई छात्र पढ़ाई से जल्दी ऊब जाते हैं और स्‍टडी पर फोकस नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्रों के लिए पोमोडोरो तकनीक एक वरदान है। आजकल ज्‍यादातर छात्र अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए इस तकनीक को ही अपनाते हैं।

Image

पढ़ाई पर नहीं कर पाते फोकस तो पोमोडोरो तकनीक को करें फॉलो

KEY HIGHLIGHTS
  • पोमोडोरो तकनीक फोकस करने का एक टाइम मैनेजमेंट ट्रिक है
  • फ्रांसेस्को सिरिलो ने 80 के दशक में की थी इस तकनीक की खोज
  • लंबे समय तक बैठकर पढ़ाई पर फोकस करने में मदद करता है यह

Board Examination 2023: बोर्ड परीक्षा नजदीक आ रही हैं, ऐसे में सभी छात्र परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। हालांकि लगातार कई घंटे बैठकर पढ़ाई करना सभी छात्रों के लिए आसान नहीं होता है। कई छात्र पढ़ाई से जल्दी ऊब जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो समझ लीजिए कि सफलता आपसे दूर हैं। आपको अपनी स्टडी कम्पलीट करने की आदत डालनी होगी, तभी आप अपनी बोर्ड या प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। यहां पर हम आपको एक ऐसे स्‍टडी तकनीक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी पढ़ाई को आसान बना देगा। इसे पोमोडोरो तकनीक कहा जाता है। यह तकनीक खासकर उन छात्रों व युवाओं के लिए रामबाण है, जो लंबे समय तक बैठ कर पढ़ाई नहीं कर पाते।

जानें, क्या है पोमोडोरो तकनीक

पोमोडोरो तकनीक एक टाइम मैनेजमेंट ट्रिक है। इसकी खोज 80 के दशक में फ्रांसेस्को सिरिलो ने की थी। पोमोडोरो तकनीक आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ा देती है। इस तकनीक को फॉलो करने से किसी भी काम को दिमाग बिना थके घंटों तक काम कर सकता है। आजकल ज्‍यादातर छात्र अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए इस तकनीक को अपनाते हैं।

कैसे करें पोमोडोरो तकनीक का इस्तेमाल

पोमोडोरो तकनीक को इस्‍तेमाल करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले अपना गोल सेट करना होगा। मान लीजिए कि आपको किसी सब्जेक्ट के 4 चैप्‍टर तैयार करने हैं। ऐसे में अब आप एक टाइम लेकर 25 मिनट का टाइम सेट करें और लगातार पढ़ने के लिए बैठ जाएं। 25 मिनट के बाद 5 मिनट का ब्रेक लीजिए। फिर से 25 मिनट की पढ़ाई और 5 मिनट का ब्रेक। इस तरह आप एक पोमोडोरो कंप्लीट होता है। इस तरह के 3 से 4 पोमोडोरो के बाद करीब 30 मिनट का एक लंबा ब्रेक लें। आपको खुद महसूस होगा कि आप बिना थके अपने सभी चैप्‍टर को पूरे फोकस के साथ कंप्लीट कर लिया।

जानें क्या हैं पोमोडोरो तकनीक के फायदे

1. विज्ञान के अनुसार, सभी लोगों के दिमाग की काम के प्रति लगातार फोकस रहने की अलग-अलग लिमिट होती है। अधिकतर लोग करीब 20 से 30 मिनट तक ही खुद को पूरी तरह से फोकस कर पाते हैं। इसलिए पोमोडोरो तकनीक में 25 मिनट के समय का प्रयोग किया गया है।

2. हमारा दिमाग पोमोडोरो तकनीक का इस्तेमाल करते समय यह समझता है कि कुछ ही देर बाद उसे ब्रेक मिलने वाला है। इसलिए दिमाग में आने वाले ब्रेक के विचार से दिमाग में डोपामाइन हार्मोन रिलीज होता है, जो ध्‍यान केंद्रीत करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article