Bhagyashree Glowing Skin Tips: आजकल हर कोई चाहते है कि उसका चेहरा हमेशा साफ और दमकता हुआ रहे। इसके लिए लोग महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार पुराने घरेलू नुस्खे इन महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा कमाल कर जाते हैं। बॉलीवुड जानी-मानी अभिनेत्री भाग्यश्री भी ऐसे ही देसी और आसान उपायों की बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने चेहरे की रंगत निखारने के लिए चावल की कांजी यानी चावल के फर्मेंटेड पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी। खास बात यह है कि यह नुस्खा सस्ता है, घर में आसानी से तैयार हो जाता है और इसे रोजमर्रा की स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
भाग्यश्री ने बताया दमकती त्वचा पाने का दादी-नानी वाला नुस्खा
क्या है चावल की कांजी
चावल की कांजी दरअसल चावल का वह पानी होता है जिसे कुछ समय के लिए रखा जाता है। इसके बाद यह त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भाग्यश्री का कहना है कि यह एक प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है और त्वचा को ताजगी देने में मदद कर सकता है।
धूप से परेशान त्वचा को मिल सकती है राहत
गर्मी के मौसम में या लंबे समय तक धूप में रहने से चेहरा लाल पड़ जाता है और त्वचा में जलन होने लगती है। ऐसे में ठंडा चावल का पानी त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है। भाग्यश्री के मुताबिक, इसे लगाने से त्वचा को आराम महसूस होता है और धूप की वजह से हुई परेशानी कुछ हद तक कम हो सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: हर बार चक्कर आने की वजह नहीं बनता सर्वाइकल, डॉक्टर ने कान की इस समस्या को बताया बड़ी वजह
चेहरे को दे सकता है नेचुरल निखार
भाग्यश्री बताती हैं कि चावल की कांजी एक नेचुरल टोनर की तरह काम करती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा फ्रेश महसूस होती है और चेहरा ज्यादा साफ व निखरा हुआ नजर आ सकता है। यही वजह है कि यह घरेलू नुस्खा आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: डाइटिंग से सिर्फ कम नहीं होता वजन, हार्मोनल हेल्थ पर भी पड़ सकते हैं ये 6 बुरे असर
त्वचा को रखे मुलायम और फ्रेश
यह देसी टोनर त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। इससे चेहरा रूखा नहीं लगता और त्वचा मुलायम महसूस होती है। नियमित इस्तेमाल से स्किन ज्यादा हेल्दी और फ्रेश दिख सकती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
चावल की कांजी तैयार करने के बाद उसे फ्रिज में रख सकते हैं। भाग्यश्री सलाह देती हैं कि इसे 4 से 5 दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लेना चाहिए। ठंडा होने पर यह त्वचा को और भी ज्यादा सुकून देता है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास महंगे स्किन ट्रीटमेंट के लिए समय और पैसा नहीं होता। ऐसे में चावल की कांजी जैसा आसान और घरेलू उपाय त्वचा की देखभाल का एक अच्छा विकल्प बन सकता है। यही वजह है कि भाग्यश्री दादी-नानी के पुराने नुस्खों को फिर से लोगों के बीच लोकप्रिय बना रही हैं।
