लाइफस्टाइल

BF-GF Jokes in Hindi: पिंकी ने बर्थडे पर बॉयफ्रेंड से मांग ली ऐसी अतरंगी चीज.. जवाब सुन हंस-हंसकर लोट पोट हो जाएंगे आप भी..

BF-GF Jokes in Hindi (बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जोक्स इन हिंदी): लड़का और लड़की के बीच का रिश्ता बेशक ही प्यार और मज़ाक भरा होता है। ऐसे में आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता भी फनी है, तो ये जोक्स आपको और भी ज्यादा पसंद आएंगे, हिंदी में यहां पढ़ें BF-GF के मजेदार चुटकुले।

Image

BF-GF Jokes in Hindi

BF-GF Jokes in Hindi (बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जोक्स इन हिंदी): गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच का रिश्ता बेशक ही बहुत मज़ाक भरा तो खट्टी मीठी नोक झोंक वाला होता है। अगर आपका भी अपने पार्टनर (Funny Jokes in Hindi) संग एकदम हंसता खिलखिलाता तो मस्ती मज़ाक वाला रिश्ता है। तो उन्हें ये लेटेस्ट बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड (Gf-Bf Jokes) वाले फनी जोक्स खूब अच्छे लगेंगे। यहां देखें हंसी ठिठोली से भरपूर मज़ेदार चुटकुले, जिन्हें आप अपने दोस्तों या पार्टनर को मोबाइल फोन पर भेज (Jokes in Hindi Funny) खूब ज़ोर ज़ोर से ठहाके लगा सकते हैं।

हिंदी के मज़ेदार चुटकुले, Funny Jokes in Hindi

1. GF- मेरा फोन मेरी मम्मी के पास रहता है..

BF - तो अगर तुम पकड़ी गई तो..

GF - तुम्हारा नंबर मैने बैटरी लो के नाम से सेव कर रखा है। जब भी फोन बजता है, तो मम्मी कहती है लो फोन चार्ज कर लो बैटरी लो है।

2. टिंकी - अपने बॉयफ्रेंड से कहते हुए.. डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में पूरा दुनिया दिखाई देती है.

दादाजी - हमारी गाय बहुत दिन से नहीं मिल रही है, दिखे तो बताना बेटा.

3. पप्पू उदास बैठा था...

गप्पू - क्या हुआ...?

पप्पू - मत पूछ यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को पांच फीट का टेडी बियर

गिफ्ट किया था और उसकी मम्मी ने टेडी की सारी रुई निकाल कर

पांच तकिये भरवा लिए...!!!

4. एक कपल होटल में खाना खाने गया...

ब्वॉयफ्रेंड - अच्छा क्या लोगी तुम...?

गर्लफ्रेंड - जो तुम कहो...

ब्वॉयफ्रेंड - वेटर जरा मीनू लाना..!

गर्लफ्रेंड - मैं भी मीनू खाऊंगी...!!!

5. BF - हैप्पी बर्थडे बेबी.. बताओ तुम्हें क्या गिफ्ट दूं..

GF - ज्यादा कुछ नहीं, बस अपना एटीएम नंबर और पासवर्ड बता दो..

Funny Hindi Jokes

6. गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को एक थप्पड़ मार दिया..

BF - तिलमिलाते हुए पूछने लगा, मुझे क्यों मारा? मैंने क्या गलती की थी?

GF - अब मैं तुम्हारे गलती करने को कोई इंतज़ार थोड़ी ही करती रहूंगी..

7. GF- सुनो न, मेरी स्किन बहुत ही ऑयली ऑयली हो गई है, बताओं ना क्या करू??

BF - ये वो नींबू की शक्ति वाला विम बार, ये सारी चिकनाई हटा देगा...

8. GF - पजामा और प्लाजो 2 भाई हैं, तो बताओ दोनों में अंतर क्या है?

BF- एक सरकारी स्कूल में पढ़ा है और दूसरा कॉन्वेंट में...

9. BF - जानू देखों.. मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूं..

GF - ओ सो स्वीट, क्या लाए हो बेबी..

BF - जूंहें निकालने वाली कंघी..

10. GF: सुनो न, मेरी स्किन बहुत ही ऑयली ऑयली हो गई है, बताओं ना क्या करू??

BF - ये वो नींबू की शक्ति वाला विम बार, ये सारी चिकनाई हटा देगा...

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article