लाइफस्टाइल

Places to Visit near Udaipur: पुष्कर से लेकर माउंट आबू तक, उदयपुर के आसपास घूमने के लिए हैं ये खूबसूरत जगह

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 6, 2023, 10:59 AM IST

Places to Visit near Udaipur: उदयपुर राजस्थान का प्रमुख शहर और बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इसके आसपास भी कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप अपना वीकेंड बिता सकते हैं।

Image

Places to Visit near Udaipur: पुष्कर से लेकर माउंट आबू तक, उदयपुर के आसपास घूमने के लिए हैं ये खूबसूरत जगह

Best Places to Visit near Udaipur: उदयपुर राजस्थान राज्य के उदयपुर जिले में स्थित एक नगर है। यह राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो अपने इतिहास, संस्कृति और अपने आकर्षक स्थलों के लिये प्रसिद्ध है। इसे "पूर्व के वेनिस" के नाम से भी जाना जाता है। साल के 12 महीने यहां पर्यटक आते हैं और यहां की खूबसूरती को देख मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। अगर आप इस वीकेंड कहीं घूमने की जगह देख रहे हैं, तो क्यों न उदयपुर के पास मौजूद इन खूबसूरत जगहों की भी सैर कर लें।

माउंट आबू

माउंट आबू राजस्थान राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू अरावली रेंज की सबसे ऊंची चोटी है। नक्की झील, जिसे लव लेक के नाम से जाना जाता है, माउंट आबू के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इस झील में महात्मा गांधी की अस्थियों को विसर्जित किया गया था।

जोधपुर

जोधपुर को किलों का शहर भी कहा जाता है और ये वीकेंड की छुट्टी के लिए एक आदर्श स्थान है। उदयपुर से जोधपुर की दूरी 250 किमी है। जोधपुर में कुछ स्थानों पर आपको मेहरानगढ़ किला, जसवंत थडा, उम्मेद भवन पैलेस, बालसमंद झील, कायलाना झील, उदय मंदिर, राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क जरूर जाना चाहिए।

चित्तौड़गढ़

उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की दूरी 115 किमी है। यह किलों, महलों, मंदिरों और मीनारों के लिए प्रसिद्ध शहर है। ये शहर कभी मेवाड़ साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। फतेह प्रकाश पैलेस, बस्सी वन्यजीव अभयारण्य, सीतामाता अभयारण्य, भैंसरोड़गढ़ वन्यजीव अभयारण्य, सांवरियाजी मंदिर, तुलजा भवानी मंदिर, जोगनिया माता जी मंदिर और मातृ कुंडिया मंदिर यहां के दर्शनीय स्थल हैं।

पुष्कर

उदयपुर से पुष्कर की दूरी 280 किमी है। पुष्कर में पुष्कर झील, वराह मंदिर, जगतपिता ब्रह्मा मंदिर, सावित्री मंदिर, मान महल, रंगजी मंदिर, पुष्कर बाजार जैसे कई पर्यटक आकर्षण हैं। पुष्कर अपने पुष्कर मेले के कारण एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

कुंभलगढ़

यह अरावली पहाड़ियों की गोद में बसा एक छोटा सा शहर है। यहां कई बेहतरीन जैन मंदिर हैं जिनमें बड़े पैमाने पर संगमरमर की विस्तृत नक्काशी और भित्ति चित्रों से उकेरा गया है। शहर का मुख्य आकर्षण कुम्भलगढ़ किला है जो 15 वीं शताब्दी में बनाया गया था।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article