Places to visit near Mumbai: मुंबई के आसपास ये हैं वीकेंड में घूमने की बढ़िया जगहें, जानें पूरी डिटेल

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 19, 2022, 12:25 PM IST

Places to visit near Mumbai: महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में बसा एक छोटा सा तटीय शहर अलीबाग बहुत ही लोकप्रिय जगह है। वीकेंड और सालभर में पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण इसे 'मिनी-गोवा' भी कहा जाता है।

Best Places to visit near Mumbai: हफ्ते में 5 दिन काम करने के बाद वीकेंड (Weekend) में हर कोई घूमने का प्लान करता है। अगर आप मुंबई (Mumbai) में रहते हैं तो वीकेंड में यहां से 100 से 200 किलोमीटर की रेंज में घूमने की कई जगहें हैं, जहां जाकर आप अपना वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको मुंबई के आसपास घूमने की कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।

Lonavala

मुंबई के आसपास ये हैं वीकेंड में घूमने की बढ़िया जगहें।

लोनावाला

लोनावाला सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, जो आपको महानगरों की भीड़-भाड़ से दूर ले जाता है। ये महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। ये हिल स्टेशन मुंबई के महानगरीय शहर से 96 किलोमीटर पूर्व और आधुनिक पुणे शहर से 64 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। लोनावाला को लोकप्रिय रूप से "गुफाओं का शहर" और "सह्याद्री का गहना" कहा जाता है।

End of Feed