लाइफस्टाइल

Places to Visit near Haldwani: झीलों और झरनों से घिरा है हल्द्वानी, जाएं तो जरूर देखें आसपास की ये जगहें

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 4, 2023, 07:11 AM IST

Best Places to Visit near Haldwani: उत्तराखंड का हल्द्वानी काफी लोकप्रिय और पसंदीदा हिल स्टेशन है। वैसे तो हल्द्वानी में ही काफी खूबसूरत जगहें हैं लेकिन इसके आसपास भी कई ऐसी जगह हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं।

Image

Places to Visit near Haldwani: झीलों और झरनों से घिरा है हल्द्वानी, जाएं तो जरूर देखें आसपास की ये जगहें

Best Places to Visit in Bihar: हल्द्वानी उत्तराखंंड के नैनीताल ज़िले में स्थित एक नगर है। यह कुमाऊं मण्डल का सबसे बड़ा एवं देहरादून के बाद राज्य का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। हल्द्वानी कुमाऊं का सबसे बड़ा आर्थिक, शैक्षिक, व्यापारिक एवम आवासीय केंद्र है और इसे "कुमाऊँ का प्रवेश द्वार" कहा जाता है। दिल्ली से हल्द्वानी जाना बेहद आसान है। प्रकृति की गोद में बसा ये शहर अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां काठगोदाम, शीतला देवी मंदिर, भीमताल झील, नौकुचियाताल, हिडिम्बा पर्वत आकर्षित करते हैं। इसके अलावा हल्द्वानी के आसपास भी कई ऐसी जगह हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं।

रानीखेत

हल्द्वानी के पास रानीखेत ऐसी जगह है जो पर्यटकों को काफी पसंद आती है। रानीखेत उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जहां पर आपको धार्मिक स्थल, झील, नदी, हरे-भरे घास के मैदान, देवदार के ऊंचे-ऊंचे वृक्ष और झरने वगैरह देखने को मिल जाएंगे। यहां पैराग्लाइडिंग, बर्मा ब्रिज, वाटर बॉल, कई तरह के झूले और फ्लाइंग फॉक्स जैसी एक्टिविटीज को एन्जॉय किया जा सकता है।

नैनीताल

उत्तराखंड की न्यायिक राजधानी के रूप में पहचान रखने वाला सरोवर नगरी नैनीताल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। यह हल्द्वानी से काफी करीब है और कुछ घंटे की यात्रा कर यहां पहुंचा जा सकता है। इस शहर की खूबसूरत वादियां, झील और शंकुवाकार पेड़ों से घिरी पहाड़ियां यहां की खूबसूरती और बढ़ा देती हैं।

रामनगर

उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के कुमाउं क्षेत्र में स्थित रामनगर पूरे वर्ष पर्यटकों से गुलजार रहता है। यहां स्थित जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय पार्क पर्यटकों के लिए दर्शनीय स्थल है। यहां गार्जिया देवी मंदिर और (गोडसे सीता) के पास स्थित मां सीता बानी मंदिर भी कई पर्यटकों को आकर्षित करता है।

मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर भारत में उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बेहद ही शानदार जगह है। मुक्तेश्वर का नाम शिव के एक 350 साल पुराने मंदिर से मिलता है, जिसे मुक्तेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है। ये हिल स्टेशन 2171 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, आपको बता दें, ये जगह नैनीताल से 51 किमी, हल्द्वानी से 72 किमी और दिल्ली से 343 किमी की ऊंचाई पर मौजूद है।

सातताल

सातताल झील नैनीताल से 23 किमी दूर स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत झील है। यह झील उत्तराखंड में स्थित हैं। इस ताल तक पहुंचने के लिए भीमताल से ही मुख्य मार्ग है। हल्द्वानी आने वाले पर्यटक यहां जरूर जाते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article