लाइफस्टाइल

Summer Jokes in Hindi: चिलचिलाती गर्मी में पढ़ें ये मजेदार जोक्स और चुटकुले, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट

Summer Jokes in Hindi (गर्मी के चुटकुले): इस वक्त देशभर में चिलचिलाती गर्मी है। लू और पसीने से हर कोई परेशान है। ऐसी गर्मी को हंसकर अगर काटना है तो आपको कुछ मजेदार जोक्स पढ़ लेना चाहिए। गर्मी के जोक्स आप अपने दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Image

best funny summer jokes in hindi

Summer Jokes In Hindi: बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि परिस्थिति कैसी भी हो, इंसान को हंसते रहना चाहिए। हंसने से इंसान का मूड फ्रेश रहता है और दिमाग में ताजगी रहती है। अब तो गर्मियों का मौसम चल रहा है। लोग गर्म हवा से लेकर चिलचिलाती गर्मी तक से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में तो आपको जोक्स और चुटकुले पढ़कर इस मौसम में भी खुश रहना चाहिए। यहां हम आपके लिए गर्मियों के मजेदार जोक्स और बेस्ट चुटकुले लेकर आए हैं।

Best Funny Summer Jokes-

1) चिंटू (मिंटू से)- भाई क्या कर रहा है?

मिंटू- भाई गर्मी को लेटर लिख रहा हूं।

चिंटू- क्या लिख रहा है।

मिंटू- डियर गर्मी...हिम्मत है तो दिसंबर-जनवरी में आ।

2) चिंटू- यार कितनी गर्मी है आज।

पिंटू-हां भाई इस गर्मी के कारण एक दोहा याद आया है।

चिंटू- सुनाओ फिर..

पिंटू- पंखा देखत रात गई, आई न फिर भी लाईट..

गाते रहे मच्छर कान में पार्टी ऑल नाईट।

3) गर्मी इतनी है कि

अगर कोई गलती से भी "Cool" बोल दे...

तो 5 लोग उसके पास खड़े हो जाते हैं!

Garmi Par Jokes-

4) गर्मी के मौसम‬ ने तो हद ही कर दी है।

मच्छर‬ भी कान के पास आकर पूछने लगे हैं...

भाई तेरा ‪खून‬ ठंडा तो है न?

5) चिंटू- काश सूरज की पत्नी होती।

मिंटू- क्यों? चिंटू-उसे कंट्रोल में रखती...

6) हर कोई चांद से मोहब्बत करेगा,

तो सूरज तो जलेगा ही ना..

अब क्या झेलो 40 डिग्री।

Funny Chutkule In Hindi -

7) राज - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?

मोटू - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं...

राज- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?

मोटू - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं...

8) पप्पू: नींद नहीं आती रात को, चैन नहीं आता दिन में, क्या यहीं प्यार है?

टप्पू: नहीं भाई, गर्मी ही ज्यादा है, सबका यहीं हाल है।

9) ठंडा पानी सब पिएं बोतल अरे न कोए,

और जब बोतल भरने की बारी आ सब गायब वहां से होए।

10) कुछ तो पढ़ी लिखी होगी ये गर्मी,

वरना इतनी डिग्री लेकर कौन घूमता हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article