Buttermilk for Hair: बदलते मौसम में बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। हेयर केयर की जहां बात आती है वहां घरेलू नुस्खे से लेकर तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी जिक्र होता है। कई लोग बालों की देखरेख के लिए दूध का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है एक ऐसी भी ड्रिंक है जो दूध से भी ज्यादा बालों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इस चीज का नाम है छाछ। छाछ बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। छाछ बालों के टेक्सचर को बेहतर बनाता और स्कैल्प प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाता है। डैंड्रफ और ड्राईनेस की समस्या से निजात दिलाने में छाछ बेहद कारगर साबित होता है। ऐसे में जानिए किस तरह छाछ बालों के लिए फायदेमंद है।
बालों के लिए छाछ - Buttermilk For Hair
छाछ बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ समेत कई तरह की समस्याएं दूर होती है। इसको लगाने के लिए आप एक कटोरी में छाछ लें और फिर इसे उंगलियों से अपने बालों पर लगाएं।
छाछ और नींबू हेयर मास्क
इसका हेयर मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले छाछ में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं और फिर इसे बालों पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या दूर होगी। आप चाहे तो नींबू के रस की जगह सफेद सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
छाछ और बेसन
बालों से गंददी हटाने और स्कैल्प प्रॉब्लम दूर करने के लिए आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चौथाई कप छाछ, 2 चम्मच बेसन और थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें। कुछ देर इसे बालों पर लगा रहने दें और फिर सिर धो लें। इससे बालों में चमक आएगी।
