बालों की देखभाल के लिए सदियों से घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल किया जा रहा है। आज भी दादी-नानी बालों की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे अपनाने की सलाह देती हैं। सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी अपने बालों की देखभाल करनी चाहिए। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोग बालों की सही देखभाल नहीं कर पाते हैं। वहीं कुछ लोग हेयर केयर के लिए बाजार में मिलने वाले अलग अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि बालों की देखभाल के लिए केला बेहद फायदेमंद माना जाता है। केले में विटामिन, मिनरल्स और नेचुरल मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो बालों को पोषण देने का काम करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका।
केले का हेयर मास्क बनाने के लिए सामाग्री
- 1 पका हुआ केला
- 1 टेबलस्पून शहद
- 1 टेबलस्पून नारियल तेल
केले का हेयर मास्क बनाने का तरीका
केले का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले केले को मैश कर लें। फिर इसमें शहद और नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गांठ न रहे और ये स्मूद पेस्ट बन जाए।
लगाने का तरीका
अब इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह अप्लाई करें। आधे घंटे के लिए इसे लगा रहने दें। फिर इसे माइल्ड शैंपू से धो लें। इस मास्क का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपको असर दिखेगा।
केला हेयर मास्क के फायदे
रूखे बालों से छुटकारा
केले के मॉइस्चराइजिंग गुण बालों को सॉफ्ट एंड सिल्की बनाते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से रूखे बालों से छुटकारा मिल सकता है।
बाल होंगे मजबूत
अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं तो इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन A, C, और E बालों को पोषण देने का काम करते हैं और इसे मजबूत बनाते हैं।
