Beetroot For Skin: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए लोग तमाम तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो कई लोग घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट मिले ये संभव नहीं। ऐसे में स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में चुकंदर बेहद फायदेमंद माना जाता है। विटामिन सी, विटामिन ए, फोलेट, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर चुकंदर सेहत के साथ साथ स्किन को भी कई फायदे पहुंचाता है। चुकंदर के सेवन से स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है और साथ ही दाग-धब्बों को दूर करने और पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे स्किन के लिए फायदेमंद है चुकंदर और कैसे करें इसका इस्तेमाल।
स्किन के लिए चुकंदर के फायदे- Beetroot Benefits For Skin in hindi
स्किन डैमेज से बचाए
चुकंदर एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्किन को सूरज की किरणों से होने वाले डैमेज से बचाता है। इसके सेवन से स्किन हमेशा जवां रहती है।
एंटी एजिंग गुण
विटामिन सी से भरपूर चुकंदर झुर्रियों और ड्राई स्किन की समस्या से निजात दिलाने में बहुत कारगर है। इसमें थोड़ी मात्रा में लाइकोपीन और स्क्वालेन भी होता है, जो एंटी एजिंग गुणों को कम करते हैं।
ग्लोइंग स्किन
विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाते हैं जिससे स्किन पर ग्लो आता है। नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करने से स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है।
स्किन को रखता है हाइड्रेटेड
चुकंदर में तकरीबन 87 फीसदी पानी होता है जो स्किन और बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मददगार साबित होता है। ऐसे में गर्मियों में स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए चुकंदर का सेवन जरूर करें।
त्वचा की देखभाल के लिए चुकंदर का उपयोग कैसे करें? - How To Use Beetroot For Skin Care?
होममेड फेस पैक बनाने के लिए आप चुकंदर के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से आप अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज़ कर सकते हैं, टैनिंग को कम कर सकते हैं और साथ ही काले घेरे की समस्या से भी निजात पा सकते हैं। चुकंदर का फेस पैक तैयार करने के लिए नारियल के तेल, दही, कच्चे दूध के साथ चुकंदर को मिलाएं और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। ऐसा करने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी।चुकंदर के सेवन के स्वस्थ तरीके- Healthy Ways To Consume Beetroot
जूस की तरहचुकंदर का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है लेकिन सबसे आसान और सिंपल तरीका है कि इसका सेवन जूस की तरह किया जाए। चुकंदर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है और आपको स्वस्थ को ऊर्जा देने का काम करता है। यह पाचन के साथ-साथ रक्तचाप के स्तर के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह पोस्ट-वर्कआउट ड्रिंक के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है।
सलाद की तरह
चुकंदर का सेवन सलाद की तरह भी किया जा सकता है। ये सेहत और स्किन दोनों को कई फायदे पहुंचाता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।
स्नैक्स की तरह
चुकंदर का इस्तेमाल कई तरह के हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स बनाने के लिए किया जा सकता है। चुकंदर का इस्तेमाल आप वेज कबाब, कटलेट, टिक्की और भी बहुत कुछ बनाने के लिए कर सकते हैं।
