लाइफस्टाइल

Pimple Home Remedies: बाहर जाने से पहले घर पर ही कर लें पिंपल्स का इलाज , ये घरेलू उपाय करेंगे आपकी मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 08:20 AM IST

Pimple Home Remedies: पिंपल हर मौसम की समस्या है। पिंपल्स न सिर्फ खूबसूरती को बिगाड़ता है साथ ही ये काफी दर्द भी देता है। आप यदि पिंपल्स से परेशान हैं तो आप यहां पर बताए गए कुछ घरेलू उपायों के जरिए इससे राहत पा सकते हैं। जानिए पिंपल्स को दूर करने के ये घरेलू उपाय।

Image

Pimple Causes

KEY HIGHLIGHTS
  • हर मौसम में पिंपल्स की समस्या बनी रहती है।
  • घरेलू उपायों के जरिए दूर कर सकते हैं पिंपल की समस्या
  • पिंपल्स में मेकअप न अच्छा लगता है। न स्किन अच्छी लगती है।

Home remedies for pimples: सर्दी हो या गर्मी पिंपल हर मौसम में परेशान करते हैं ,और फिर किसी फंक्शन में जाना हो तो इनका आना लाजमी होता हैं। ऐसे में न मेकअप अच्छा लगता है और न ही हमारी स्किन। कई बार तो पिंपल्स में दर्द भी होने लगता है । वैसे तो बाज़ार में पिंपल्स के लिए हजारों प्रोडक्ट्स मिल जायेंगे ,लेकिन स्किन के लिए घरेलू चीजों से बेहतर कुछ नहीं होता है। अगर आप भी पिंपल से परेशान हो गए हैं और कुछ घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं ,तो यह लेख आप के लिए है।

पिंपल्स दूर करने के घरेलू उपाय (Pimples Home Remedies)

मुल्तानी मिट्टी

नेचर से मिलने वाली मुल्तानी मिट्टी के अंदर प्राकृतिक गुण होते हैं। जिसकी वजह से यह त्वचा से तेल को अच्छे से सोख लेती है। मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से ग्लो आता है और तैलीय त्वचा के लिए तो यह रामबाण है।

ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप मुल्तानी मिट्टी का पाउडर ले रहे हैं ,तो उस में एक चम्मच गुलाब जल मिला के और कुछ देर के लिए भिगो कर रख दें। अब इस पेस्ट को पिंपल पर लगाएं और सूखने तक छोड़ दें । अब साफ पानी से मिट्टी को हटा दें। इसे आप दिन में दो बार लगा सकते हैं । तीन से चार दिन में आपके पिंपल गायब हो जाएंगे।

शहद

औषधीय गुणों से भरपूर शहद एक एंटीसेप्टिक का काम करता है । यही वजह है कि आजकल हर ब्यूटी प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल किया जाता है । सेहत के साथ साथ यह हमारी स्किन के लिए गुणकारी होता है । पिंपल्स हटाने में शहद आपकी मदद कर सकता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

नेचुरल शहद को सीधा पिंपल्स पर लगाना काफी असरदार होता है। एक चुटकी के बराबर शहद लें और उसे पिंपल पर लगा लें।सूखने के

बाद इसे गीले कपड़े से साफ कर लें।

ऐलोवेरा जेल

एलोवेरा के फायदे तो आप जानते ही होंगे । स्किन हो या बाल , सेहत हो या चेहरे का निखार एलोवेरा जेल का कोई मुकाबला नहीं । घर में लगे ऐलोवेरा के पौधे से आप कई फायदे उठा सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा के पौधे से घर पर ही जेल बना लें । जेल को पिंपल्स पर डायरेक्ट लगाए इसे आप पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल को शहद,मुल्तानी मिट्टी, हल्दी के साथ मिला कर लगाने पर पिंपल्स जल्दी गायब हो जाते हैं। दिन में दो से तीन बार लगाने पर जल्दी आराम मिलेगा।

नारियल तेल

नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।यह चेहरे पर पिंपल्स को आने से भी रोकता है। इसमें विटामिन ई, विटामिन के और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो नई स्किन सेल्स को आने में मदद करते हैं और पिंपल्स के दागों को हल्का करते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

नारियल तेल को रूई की मदद से पिंपल वाली जगह पर लगा कर छोड़ दें। इसे आप रात में लगा कर सो जाए तीन से चार दिन में आपके पिंपल गायब होने लग जाएंगे।

बर्फ

बर्फ हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है । यह ओपनपोर्स को बंद करने में मदद करती है और चेहरे पर आई डलनेस को दूर भगा कर चेहरे को चमकदार बनाती है । पिंपल्स में भी बर्फ काफी असरदार हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

बर्फ के टुकड़े को किसी साफ सूती कपड़े में बांध लें और चेहरे पर पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। इससे आप पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। बर्फ को आप दिन में दो से तीन बार लगाएं। पिंपल्स इससे जल्दी सूख जाते हैं और साथ में इनके निशान भी नहीं रहते।

खानें की इन चीजों से रखे परहेज (Do not eat these food while having pimples)

पिंपल्स होने पर तला हुआ खाना बिल्कुल न खाएं। कुछ दिन के लिए तीखा और ज्यादा ऑयली खाने से बचें। जब तक पिंपल्स न जाए काफी ,चाय से दूरी बना लें । जितना हो सके पानी पिएं और लिक्विड लें। विटामिन सी से भरपूर फ्रूट्स खाएं।

(डिस्क्लेमर : यह लेख लेखक ने अपनी प्रफेशनल जानकारी के आधार पर लिखा है। यह टाइम्‍स नाउ नवभारत की राय नहीं है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article