लाइफस्टाइल

Barack Obama Motivational Quotes: हारने वाले को भी मिलेगी जीत, अगर मान ली बराक ओबामा की ये 8 बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 25, 2024, 06:39 AM IST

Barack Obama Motivational Quotes: ओबामा (Barack Obama) 8 साल तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। उनकी लाइफ सभी के लिए इंस्पिरेशनल रही है। आज हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको सफल बनाने में मददगार साबित हो सकती है।

Image

Barack Obama Motivational Quotes

Barack Obama Motivational Quotes: बराक ओबामा (Barack Obama) अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। उन्हें (Barack Obama) नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। ओबामा (Barack Obama) 8 साल तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। उनकी लाइफ सभी के लिए इंस्पिरेशनल रही है। उन्होंने (Barack Obama) अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। ओबामा (Barack Obama) हमेशा से ही लोगों में कुछ बड़ा करने की सोच भरते आए हैं। उनके विचार युवाओं में जोश भरने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके (Barack Obama) कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप काफी मोटिवेट होंगे। यहां पढ़ें बराक ओबामा (Barack Obama) के प्रेरक विचार।

Barack Obama Motivational Quotes in Hindi

1. अगर आप सही राह पर चल रहे हैं, और आप चलते रहने के लिए तत्पर हैं, तो आप अंततः प्रगति करेंगे।

2. आशा ही इस राष्ट्र का आधार है। यह विश्वास कि हमारा भाग्य हमारे लिए नहीं, बल्कि हमारे द्वारा लिखा जाएगा।

3. परिवर्तन कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमेशा संभव होता है।

4. जीवन में कोई भी मूल्यवान चीज़ आसान नहीं है।

5. हम भविष्य से डरने नहीं आये हैं। हम इसे आकार देने के लिए यहां आए हैं।

6. प्रगति यथाशीघ्र आएगी। यह हमेशा सीधी रेखा नहीं होती। यह हमेशा आसान रास्ता नहीं है।

7. निंदक सबसे ऊंची आवाज वाले हो सकते हैं - लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं, वे सबसे कम काम करेंगे।

8. हमें उत्कृष्टता के इस विचार को आत्मसात करने की आवश्यकता है। बहुत से लोग उत्कृष्ट बनने की कोशिश में बहुत अधिक समय नहीं बिताते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article