Baby's Name List: घर में जैसे ही बच्चे का जन्म होता है। उसके नाम को लेकर काफी चर्चा होने लगती है। मौसी-मौसा, बुआ-फूफा से लेकर घर के सभी सदस्य बच्चे के ट्रेंडी और यूनिक नेम ढूंढने में लग जाते हैं। कई बार पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम माता-पिता के नाम से मिलता जुलता हो। तो कई पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम काफी यूनिक और ट्रेंडी हो। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे का यूनिक और ट्रेंडी नाम रखने का सोच रहे हैं तो आप नीचे दिए गए लिस्ट में कोई नाम रख सकते हैं। ये नाम काफी ट्रेंडी और यनिक हैं।
लड़कों और लड़कियों के नाम की लिस्ट हिंदी में
आरुषअगर आप अपने बच्चे का नाम 'अ' अक्षर से रखना चाहते हैं तो आरुष काफी ट्रेंडी नेम है। आरुष का अर्थ सूर्य होता है।
आयुष
आयुष भी काफी ट्रेंडी और यूनिक नाम है। आयुष का मतलब लंबी उम्र, स्वस्थ और जोशीला होता है।
देवांश
अगर आप अपने बच्चे का नाम 'द' अक्षर से रखने का सोच रहे हैं तो आप देवांश नाम रख सकते हैं। देवांश का अर्थ होता है ईश्वर का अंश।
हार्दिक
हार्दिक नाम भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस नाम का मतलब होता है दिल से।
ह्रदान
आप अपने बच्चे का नाम ह्रदान भी रख सकते हैं। ये काफी यूनिक नेम है और इसका अर्थ होता है दयालु और दूसरों की तकलीफों को समझने वाला।
ईवान
ईवान भी बेहद खूबसूरत नाम है। ईवान नाम का अर्थ होता है खूबसूरत सा तोहफा।
कृषिव
अगर आपकी बेटी है और आप उसे कुछ अच्छा नाम देना चाह रहे हैं तो आप कृषिव नाम रख सकते हैं। भगवान कृष्ण और भोलेनाथ यानि भगवान शिव के नाम को जोड़कर कृषिव नाम बनाया गया है।
मेधांश
मेधांश नाम का मतलब होता है जिसके पास बुद्धि और ज्ञान का भंडार हो।
