लाइफस्टाइल

Baby Name on Surya Devta: सूर्य देवता जैसा फैलेगा आपके बच्चे का तेज और यश, भगवान सूर्य के इन नाम पर रखें बच्चों का नाम

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 11, 2022, 09:05 PM IST

Baby Name on Surya Devta: हिंदू धर्म में सूर्य देवता का एक विशेष स्थान है। सूर्य देव को नवग्रहों में प्रथम ग्रह माना गया है। यही नहीं, सूर्य देव को देवताओं की आंख भी कहा जाता है। जानिए सूर्य देवता के कुछ नाम जिस पर आप भी अपने बच्चों के रख सकते हैं नाम।

Image

Baby Boy

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्य देवता को नवग्रहों में प्रथम ग्रह माना गया है।
  • सूर्य देवता माता अदिति और महर्षि कश्यप के पुत्र हैं।
  • अपने बच्चों का नाम आप भगवान सूर्य के नाम पर भी रख सकते हैं।

Baby's Name on Bhagwaan Surya: बच्चों का नाम रखने के लिए अक्सर देवी देवताओं के नाम का सबसे पहले आता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान सूर्य को नवग्रहों में प्रथम ग्रह माना गया है। चारों वेदों में यजुर्वेद में भगवान सूर्यदेव को देवताओं की आंख भी कहा गया है। ऐसे में यदि आप अपने बच्चे का नाम सूर्य देव के नाम पर रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए ऐसे ही कुछ नाम के सुझाव लेकर आए हैं। साथ ही इन नाम का अर्थ भी आप जान सकते हैं।

पौराणिक कथाओं और धर्म ग्रंथ के अनुसार अनुसार, सूर्यदेव की माता अदिति और पिता महर्षि कश्यप हैं। सूर्य देवता की शादी विश्वकर्मा की बेटी संज्ञा से हुआ था। सूर्य देव की दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। शनिदेव को सूर्य पूत्र कहा जाता है। इसके अलावा उनकी कन्या का नाम सावर्णि मनु और तपती नाम की कन्या हुई थी। सूर्य देवता की पूजा 12 महीनों में अलग-अलग नाम से होती है। ऐसे में आप भी सूर्य देवता के नाम पर अपने बेटे के नाम पर रख सकते हैं।

Baby Name on Surya Devta

  • शरण्य: शरण्य का मतलब होता है शरण देने वाला। आप अपने बेटे को ये नाम दे सकते हैं।
  • ईशान: सूर्य का पर्यायवाची ईशान भी है। यदि आपके बेटे का नाम ई से है तो आप उसे ये नाम दे सकते हैं।
  • श्रेयस: श्रेयस का मतलब होता है सबसे ऊंचे स्वभाव वाला व्यक्ति। इसके अलावा शुभ, बहुत बढ़िया और भाग्यशाली होता है।
  • वरेण्य : वरेण्य नाम का मतलब होता है काफी ऊंचे चरित्र वाला। सूर्य देव को वरेण्य भी कहा जाता है।
  • आदवन: आदवन का मतलब होता है सूरज की तरह प्रकाशमय और चमकने।
  • सुप्रसन्न : इस नाम का अर्थ होता है- बहुत प्रसन्न होना। आप अपने बेटे को यह नाम भी दे सकते हैं।
  • विवस्वत: विवस्वत का मतलब होता है सूरज की तरह तेज या चमकता हुआ।
  • जयिन: ज अक्षर से यदि आपके बेटे का नाम शुरू होता है तो उसे जयिन नाम दे सकते हैं। इसका अर्थ है हमेशा विजयी रहने वाला।
  • भानु: सूर्यदेव के ये सबसे चर्चित नाम में से एक है। भगवान सूर्य को भानु भी कहा जाता है।
  • अरुण: हिंदू धर्म में सूर्य देवता को अरुण भी कहा जाता है।
ऋग्वेद के अनुसार सूर्यदेव में रोगों का नाश करने गरीबी दूर करने की अपार शक्ति है। ब्रह्मपुराण के अनुसार, सूर्यदेव सर्वश्रेष्ठ देवता हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों को ये नाम दे सकते हैं।
शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article