लाइफस्टाइल

Baby Name on Gautam Buddha: भगवान गौतम बुद्ध के नाम पर रख सकते हैं बच्चों के ये नाम, यहां पर मतलब के साथ देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 7, 2022, 02:37 PM IST

Baby Boy name on Gautam Buddha: बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध सत्य और अहिंसा के प्रतीक हैं। यदि आप बेटे के पैरेंट्स बने हैं तो अपने बच्चे का नाम गौतम बुद्ध के इन नाम से रख सकते हैं। जानिए गौतम बुद्ध के ये नाम।

Image

Baby-Boy

Baby Name on Lord Gautam Buddha: महेश बाबू साउथ के सुपरस्टार हैं। एक्टर अपने फैंस के बीच पॉपुलर हैं साथ ही वह एक परफेक्ट फैमिली मैन भी हैं। महेश बाबू अपनी वाइफ नम्रता शिरोड़कर और दोनों बच्चों से काफी प्यार करते हैं। महेश बाबू ने अपने बच्चों को बेहद साधारण और अच्छे नाम दिए हैं। एक्टर ने अपने बड़े बेटे का नाम गौतम रखा है। गौतम भगवान गौतम बुद्ध का नाम भी है। गौतम का मतलब होता है अंधकार को दूर करने वाला। आप भी अपने बच्चे को भगवान बुद्ध के नाम पर रख सकते हैं।

भगवान गौतम बुद्ध को अहिंसा और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। कई साल की कठोर तपस्या के बाद उन्होंनी गया में बोधी वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति की थी। भारत के अलावा चीन, थाईलैंड, बर्मा और श्रीलंका में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। यहां पर दिए गए भगवान गौतम बुद्ध के नाम पर अपने बेटे के नाम रख सकते हैं।

गौतम बुद्ध पर बच्चों के नाम (Baby Boy name on Gautam Buddha)

  • अनुरक: थाईलैंड की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अनुरक पुरुष देवदूत हैं। यदि आपके बेटे का नाम अ से है तो आप ये नाम दे सकते हैं।
  • दीपांकर:दीपांकर नाम भारत में बेहद कॉमन है। दीपांकर का अर्थ है जिसे शांति मे रहना पसंद है।
  • राहुल: राहुल गौतम बुद्ध के बेटे का नाम था। भारत में राहुल नाम की कई बड़ी हस्तियां भी है।
  • अनुमन: अनुमन का मतलब होता है धैर्य। ये नाम भगवान गौतम बुद्ध से जुड़ा हुआ है।
  • अधिराज: अधिराज का मतलब है सम्राट या महाराजा।
  • तथागत- ये पाली और संस्कृत का शब्द है। इसके मतलब है जो सही मार्ग में चल रहा है। ये भगवान बुद्ध के सबसे चर्चित नामों में से एक है।
  • अनामी- अनामी गौतम बुद्ध का एक नाम है। आप लड़के और लड़की दोनों का ये नाम रख सकते हैं।'
  • निर्वाण- निर्वाण का अर्थ होता है शून्य स्थिति को प्राप्त करना। यानी जो निश्चल और शांत है। यदि आपके बेटे का नाम न से है तो आप ये नाम सोच सकते हैं।
  • अश्वघोष- अश्वघोष एक बौद्ध बुद्धिजीवी और दार्शनिक का नाम है।
  • बोधि- बोधि एक संस्कृत शब्द है। इसके मतलब है शिक्षा। महात्मा बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ही तपस्या की थी।

महेश बाबू की तरह ही आप भी महात्मा बुद्ध के ऊपर दिए गए 10 नाम में से अपनी पसंद के अनुसार अपने बच्चे का नाम रख सकते हैं।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article