लाइफस्टाइल

Baby girl names on Saraswati: मां सरस्वती के नामों में से चुनें बेटी का नाम, ये रही पूरी लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 19, 2022, 07:15 AM IST

Baby girl names on goddess saraswati: यदि आपके घर में हाल में बेटी पैदा हुई है और आप उसे किसी देवी का नाम देना चाहते हैं, तो यहां आप मां सरस्वती के कई मॉडर्न और यूनिक नाम जान सकते हैं।

Image

Baby girl names on Saraswati: मां सरस्वती के नामों में से चुनें बेटी का नाम, ये रही पूरी लिस्ट

Baby girl names on goddess saraswati: अधिकांश घरों में प्रेगनेंसी की खबर सुनते ही खुशी दुगनी बढ़ जाती है। लोग बच्चे आने से पहले ही उनके नाम सोचनें शुरू कर देते है। आज के इस दौर में कुछ लोग अपने बच्चों के नाम सेलिब्रिटी किड्स के नाम पर रखना चाहते हैं। तो कुछ लोग आज भी देवी-देवता के नाम से जुड़े हुए नाम रखना पसंद करते है। इन दिनों यदि आपके घर में कोई बेटी जन्म ली हो और आप उसे किसी देवी का नाम देना चाहते हैं, तो यहां मां सरस्वती के कई सुंदर और अद्भुत नाम बताएं गए हैं, जो बिल्कुल यूनिक और मॉडर्न हैं। तो चलिए बिना देर किए हुए जान ले मां सरस्वती के मॉडर्न एवं यूनीक नाम।

देवी सरस्वती पर बच्चियों के नाम (Baby girl names on goddess saraswati)

आशवीं- इस नाम का मतलब भाग्यशाली और विजय होता है। मां सरस्वती के नाम बेहद यूनिक और मॉडर्न नाम हैं।

आयरा- इस नाम का मतलब आदर्शवादी व्यक्ति होता है। मां सरस्वती के इस नाम का मतलब पृथ्वी है।

अक्षरा- इस नाम का मतलब पत्र होता है। मां सरस्वती को इस नाम से भी पुकारा जाता है।

बानी- यह नाम बहुत ही लोकप्रिय है। इस नाम का मतलब आवाज होता है।

दिव्‍यांगा- सुंदर और पवित्र शरीर वाली नारी को दिव्यांग का कहा जाता है।

जानविका- मां गंगा को जानविका के नाम से भी पुकारा जाता है।

काव्‍या- यह नाम बेहद यूनिक और खूबसूरत हैं। इसनाम का मतलब कविता होता है।

निहारिका- इस नाम का मतलब मौसम की पहली बारिश होता है।

नायरा- मां सरस्वती का अद्भुत और सुंदर नाम है नायरा। इस नाम का मतलब गुलाबी होता है।

सौम्या- इस नाम का मतलब सरल और शांत होता है। बता दें मां सरस्वती को सौम्या के नाम से भी पुकारा जाता है।

वाशी- इस नाम का मतलब मधुर होता है। मां सरस्वती को वाची के नाम से भी पुकारा जाता है।

ऋचा- जीवन का निर्वाह करने वाले को ऋचा कहा जाता है।

विदूषी- बुद्धिमान या सीखने वाले को विदूषी कहा जाता है। इन नाम की अधिकांश महिलाएं बहुत ही ज्ञानी और बुद्धिमान होती हैं।

End of Article