43 की उर्वशी ढोलकिया अब भी लगती हैं जवां, ये है उनकी खूबसूरती का राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 10:14 PM IST

Celebrity Beauty Secrets: आपने अक्सर देखा होगा कि एक्ट्रेसेस की स्किन बढ़ती उम्र में भी जवां नजर आती है। अब उर्वशी ढोलकिया को ही देख लो, वह 40 के बाद भी 30 की नजर आती हैं। आप भी उनकी तरह घरेलू नुस्खों से हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। 

43 की उर्वशी ढोलकिया अब भी लगती हैं जवां, ये है उनकी खूबसूरती का राज

 Celebrity Beauty Secrets: टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया टीवी शो कसौटी जिंदगी की में निभाए गए कोमोलिका के लिए जानी जाती हैं। इस किरदार की वजह से लोग उनकी अदाओं और उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। उर्वशी 40 का पड़ाव पार कर चुकी हैं, लेकिन अभी भी उनकी स्किन खिली-खिली और जवां नजर आती है। दरअसल, इसके लिए वह कुछ घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करती हैं, जिसके बारे में उन्होंने कई बार अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया भी है। तो अगर आप भी उनकी तरह है ग्लोइंग और जवां त्वचा चाहती हैं, तो उनकी ही तरह कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए बताते हैं आपको उनके ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में-

उर्वशी ढोलकिया की तरह आप भी ऐसे दिखें बढ़ती उम्र में जवां

फेस क्लीनिंग और बर्फ से मसाज

यदि आपको अपनी स्किन को क्लीन करना है, तो उसके लिए आप सबसे पहले अपनी स्किन को किसी अच्छे फेसवॉश से धो लें। इसके बाद बर्फ से मसाज करें। एक्ट्रेस के मुताबिक, ऐसा करने से स्किन के पोर्स बंद होते हैं और त्वचा फ्रेश फील करती है।

गुलाब जल और विटमिन सी

त्वचा को खिली-खिली रखने के लिए उर्वशी गुलाब जल का इस्तेमाल करती हैं। इससे चेहरे पर गुलाब सा निखार आता है। एक्ट्रेस के मुताबिक, चेहरे पर गुलाब जल का स्प्रे करने के बाद कम से कम 30 सेकंड तक वेट करना चाहिए। इसके बाद विटामिन सी फेस पर अप्लाई करना चाहिए। विटामिन सी के लिए आप कोई सीरम भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

होममेड फेसपैक का इस्तेमाल

उर्वशी अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए होममेड बेसन फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इसे बनाने के लिए पहले एक बाउल में दो चम्मच बेसन डालें, फिर इसमें एक छोटा चम्मच शहद, दूध और नींबू को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लें। फिर जब पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे को सादे पानी से धो लें। आप देखेंगे कि आपकी त्वचा पहले अधिक मुलायम और चमकदार बन गई है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article