Mehndi Designs Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर अपने हाथों पर बनाएं यह खूबसूरत मेहंदी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 05:14 PM IST

Mehndi Designs Republic Day (गणतंत्र दिवस) 2022 (गणतंत्र दिवस के लिए स्पेशल मेहंदी डिजाइन): इस वर्ष हम 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। इस खास मौके पर आप अपने हाथों में यह खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन बना सकती हैं।

Mehndi Designs Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर अपने हाथों पर बनाएं यह खूबसूरत मेहंदी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Mehndi Designs for Republic Day 2022: पूरे भारत में 73वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए जोरों-शोरों से तैयारी चल रही है। हर एक भारतवासी के लिए गणतंत्र दिवस का खास महत्व होता है। इस दिन जगह-जगह पर गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस खास मौके पर हर एक भारतवासी देश भक्ति के रंग में रंग जाता है। लोग इस दिन अपने घरों को सजाते हैं और महिलाएं इस दिन खास कार्यक्रमों के लिए अपने हाथों में मेहंदी बनाती हैं। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के लिए मेहंदी डिजाइंस के आइडियाज देख रही हैं तो यहां कुछ खूबसूरत और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस दिए गए हैं।

हाथों में दिखाएं भारत की खूबसूरती

गणतंत्र दिवस पर अगर आप कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइंस देख रही हैं जिसमें भारत की खूबसूरती नजर आए तो नीचे दिया गया मेहंदी डिजाइन बेस्ट रहेगा। आप चाहें तो इस मेहंदी डिजाइन को अपने मनपसंद का लुक भी दे सकती हैं या इस डिजाइन में दूसरे डिजाइंस भी ऐड कर सकती हैं। 

मेहंदी के जरिए दिखाएं सिपाहियों का संघर्ष

सरहद पर निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले सिपाही मौजूद हैं इसीलिए आज हम सब अपने देश में चैन की सांस ले पा रहे हैं। सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए और गणतंत्र दिवस पर उनके लिए अपना स्नेह दिखाने के लिए आप मेहंदी के जरिए सिपाहियों का संघर्ष अपने हाथों में दिखा सकती हैं। 

हाथों में बनाएं भारत माता की तस्वीर

अगर आप इस खास मौके के लिए लेटेस्ट और यूनीक मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो नीचे दिए गए डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। नीचे दिया गया डिजाइन गणतंत्र दिवस के लिए बेस्ट है।

इस तरह बनाएं सिंपल मेहंदी

अगर आप इस दिन सिंपल मेहंदी बनाना चाहती हैं तो नीचे दिए गए डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन बनाने में बहुत आसान और दिखने में बहुत खूबसूरत है। इस मेहंदी डिजाइन के साथ आप गणतंत्र दिवस पर वाइट सूट सलवार के साथ केसरी, हरा या नीले रंग का दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।

End of Article